MP Assembly Election: एमपी में कांग्रेस ने अपना चुनावी अभियान शुरु कर दिया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जबलपुर और ग्वालियर में सभा कर चुकी हैं। जबकि उनका रीवा का दौरा प्रस्तावित है। लेकिन अब प्रियंका के साथ-साथ राहुल गांधी भी मध्य प्रदेश में मोर्चा संभालने की तैयारी में हैं। राहुल गांधी 7 अगस्त को मध्य प्रदेश में पहली सभा करेंगे।
राहुल शहडोल जिले से करेंगे शुरुआत
राहुल गांधी 7 अगस्त को आदिवासी बहुल शहडोल जिले के ब्यौहारी में सभा करेंगे। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हाल ही में शहडोल जिले का दौरा करेंगे। जबकि अब राहुल गांधी भी यही से अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। जिसकी सबसे अहम वजह आदिवासी वोटबैंक माना जा रहा है। राहुल गांधी के दौरे के लिए कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
आदिवासी वोटबैंक पर कांग्रेस की नजर
मध्य प्रदेश की सियासत में आदिवासी वोटबैंक किंगमेकर की भूमिका में रहता है। प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से 47 सीटें आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित हैं, जबकि 43 समूहों में बटा प्रदेश का आदिवासी वर्ग राज्य की 230 विधानसभा सीटों में से 87 विधानसभा सीटों पर सीधा असर डालता है। प्रदेश में 2 करोड़ से ज्यादा आदिवासी वर्ग आता है। यही वजह है कि कांग्रेस का इस वर्ग पर सबसे ज्यादा फोकस हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में
47 में 31 सीटें कांग्रेस ने जीती थी, जबकि बीजेपी को सिर्फ 16 सीट मिली थी। यही वजह है कि कांग्रेस अपने इस वोटबैंक पर पकड़ मजबूत रखना चाहती है।
इस बार कांग्रेस की खास रणनीति
दरअसल, इस बार चुनावी समर में कांग्रेस एक खास रणनीति पर फोकस करती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी शहरी क्षेत्रों पर फोकस करेंगी। जबकि राहुल गांधी ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा करेंगे। वहीं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सामाजिक समीकरणों के आधार पर अपना अभियान शुरू करेंगे। इसके अलावा पार्टी ने पीएम मोदी के दौरों को भी टारगेट करने का प्लान बनाया है। पीएम मोदी ने शहडोल में सभा की थी। अब राहुल गांधी शहडोल जिले में आएंगे। इसी तरह 12 अगस्त को पीएम मोदी सागर आएंगे। जिसके अगले ही दिन 13 अगस्त को खड़गे सागर जिले में सभा करेंगे। आगे भी कांग्रेस का प्लान इसी तरह से दिख सकता है।
कमलनाथ ने दिए निर्देश
राहुल और प्रियंका गांधी के अलावा कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मध्य प्रदेश में सभा करेंगे। इसके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के अन्य नेता भी मध्य प्रदेश में सभा करेंगे। इसके लिए भी कमलनाथ ने पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। जबकि किस नेता की किस जगह पर सभा कराई जाए। इसकी तैयारियां भी कांग्रेस ने शुरू कर दी हैं।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
2 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
2 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
8 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
13 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
14 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
15 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines