MP Assembly Election: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 21 जुलाई को ग्वालियर के दौरे पर आ रही हैं। जहां वह सभा को संबोधित करेंगी। खास बात यह है कि अगले 20 दिनों में कांग्रेस के तीन बड़े नेता मध्य प्रदेश में सभा करेंगे। जिसके लिए कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
राहुल और खड़गें भी करेंगे सभा
प्रियंका गांधी के बाद राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मध्य प्रदेश में सभा करेंगे। राहुल गांधी 8 अगस्त को शहडोल जिले के ब्योहारी में सभा करेंगे। जबकि मल्लिकार्जुन खड़गे 13 अगस्त को बुंदेलखंड अंचल के सागर में सभा करेंगे। AICC की तरफ से तीनों नेताओं को दौरे की जानकारी जारी कर दी गई है।
रीवा भी आएंगी प्रियंका गांधी
बता दें कि इस बार मध्य प्रदेश में प्रियंका गांधी सबसे ज्यादा एक्टिव नजर आ रही हैं। प्रियंका गांधी ने जबलपुर से अपने प्रचार अभियान की शुरुआत की थी। जबकि अब वह ग्वालियर आ रही हैं। ग्वालियर के बाद प्रियंका गांधी रीवा में भी सभा करेंगी। इसके अलावा मल्लिकार्जुन खड़गे सागर के बाद उज्जैन में सभा करेंगे। जबकि राहुल गांधी के भी आगे के प्रोग्राम जल्द ही तय किए जाएंगे।
बता दें कि कांग्रेस आलाकमान के साथ राष्ट्रीय स्तर के दूसरे नेता भी जल्द ही मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे। फिलहाल कांग्रेस के कार्यकर्ता ग्वालियर में होने वाली प्रियंका गांधी की सभा की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 hr agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
16 hrs ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
6 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
8 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
10 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
10 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
11 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
12 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
12 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines