MP assembly Election 2023 Satna Teacher Asks Govt to Get Him Married: मध्य प्रदेश के सतना में सरकारी स्कूल के एक टीचर ने इलेक्शन ड्यूटी पर जाने से मना कर दिया। इसकी जानकारी के बाद राज्य सरकार ने टीचर को कारण बताओ नोटिस जारी किया। नोटिस का जो टीचर ने जवाब दिया, वो बड़ा अजीब था। टीचर के जवाब को सुनने के बाद सरकार ने उसे सस्पेंड कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, सतना के अमरपाटन के महुदर में सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल के टीचर अखिलेश कुमार तिवारी ने जिला प्रशासन से मांग की कि चुनावी ड्यूटी के लिए ट्रेनिंग से पहले उनकी शादी कराई जाए। दरअसल, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सतना जिले के सरकारी स्कूल के शिक्षकों को 16-17 अक्टूबर को इलेक्शन ड्यूटी ट्रेनिंग में पार्टिसिपेट करने का आदेश दिया गया था। आदेश के बावजूद 35 साल के अखिलेश तिवारी ने ट्रेनिंग लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद जिला प्रशासन ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था।
जिला प्रशासन को टीचर ने प्वाइंट टू प्वाइंट दिया जवाब
31 अक्टूबर को, अखिलेश तिवारी ने नोटिस पर ‘प्वाइंट टू पॉइंट रिप्लाई’ लिखकर प्रशासन से अपनी अजीब मांग की। जानकारी के मुताबिक, अखिलेश तिवारी अविवाहित है। उन्होंने अधिकारियों से चुनाव ड्यूटी के लिए प्रशिक्षण लेने से पहले अपनी शादी कराने को कहा। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए पत्र के मुताबिक, अखिलेश ने कहा कि ट्रेनिंग से पहले मेरी शादी कराओ। मेरी पूरी जिंदगी पत्नी के बिना कट रही है, मेरी सारी रातें बर्बाद हो गई हैं।
तिवारी ने ये भी लिखा कि अगर उन्हें दहेज में 35 लाख रुपये मिलेंगे तो वे द्वीप पर चले जाएंगे। इसके अलावा, तिवारी ने अधिकारियों से रीवा जिले में एक फ्लैट के लिए लोन मंजूर करने को कहा। तिवारी ने ये भी दावा किया कि उनका हाथ टूट गया है और वह रीढ़ की हड्डी की बीमारियों से जूझ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल पत्र पर तिवारी के सिग्नेचर भी हैं, लिखा ह- क्या करें? मेरे पास शब्द नहीं हैं, आप स्वयं ज्ञान के सागर हैं। बताया जा रहा है कि तिवारी का पत्र जिला प्रशासन को पसंद नहीं आया और उन्हें 2 नवंबर को सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा को निलंबित कर दिया गया।
संबंधित खबरें
कूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
12 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
15 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
16 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
1 day agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
1 day agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
1 day agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
3 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
3 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines