घी खाने से मिलता है कौन-सा विटामिन? डॉक्टर से जानिए डाइट में शामिल करने के 5 तरीके

घी हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन अगर रोजाना ज्यादा मात्रा में खाया जाए तो नुकसान भी हो सकता है. इसलिए डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके का कहना है कि घी खाते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए.

How to Add Ghee to Your Daily Diet
1 / 8
घी में विटामिन ए, ई और के की मात्रा हो सकती है. Image Credit- Magnific

घी का इस्तेमाल सदियों से किया जाता रहा है. कभी दाल में तड़का लगाना हो, रोटी पर घी लगाकर खाने या फिर हलवा और खिचड़ी का स्वाद बढ़ाने आदि के लिए घी इस्तेमाल किया जाता है. इसलिए कुछ लोग इसे सेहत के लिए फायदेमंद मानकर रोजाना खाते हैं तो कुछ लोग वजन बढ़ने और कोलेस्ट्रॉल की वजह से इससे दूरी बना लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि घी में कौन-सा विटामिन पाया जाता है और इसे खाने का सही तरीका क्या है? अगर रोज खाया जाए तो किस तरह से घी को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए.

विज्ञापन

घी में कौनसा विटामिन पाया जाता है?

घी में कौनसा विटामिन पाया जाता है? 2 / 8

घी में विटामिन ए, ई और के की थोड़ी मात्रा हो सकती है. हालांकि, घी में विटामिन D भी कम मात्रा में हो सकता है, लेकिन यह भी इसे बनाने के प्रोसेस पद निर्भर करता है. इसे भी पढ़ें- मुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं, डॉक्टर ने बताए चेतावनी संकेत, कारण और बचने के तरीके

विज्ञापन

घी खाने से फायदा कैसे मिल सकता है?

घी खाने से फायदा कैसे मिल सकता है? 3 / 8

घी के फायदे उसकी मात्रा पर निर्भर करता है. यह शरीर को एनर्जी देने, खाने का स्वाद बढ़ाने और जरूरी पोषक तत्व देने का काम करता है. हालांकि, ज्यादा खाने से नुकसान हो सकता है.

डाइट में घी शामिल करने के तरीके

डाइट में घी शामिल करने के तरीके 4 / 8

घी में कैलोरी और सैचुरेटेड फैट ज्यादा होता है. इसलिए इसे जरूरत से ज्यादा खाना सही नहीं है. आप अपनी डाइट में थोड़ी मात्रा में घी शामिल कर सकते हैं. आप एक से दो चम्मच या 10 ग्राम घी खा सकते हैं.

विज्ञापन

घी को आहार का हिस्सा बनाएं

घी को आहार का हिस्सा बनाएं5 / 8

सिर्फ घी खाने से शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल सकते. इसलिए अपनी थाली में दाल, साबुत अनाज, हरी सब्जियां, फल, दही और प्रोटीन भी शामिल करें.

घी को जरूरत से ज्यादा गर्म न करें

घी को जरूरत से ज्यादा गर्म न करें6 / 8

घी का इस्तेमाल खाना पकाने में किया जा सकता है. इसका स्मोक पॉइंट कई नॉर्मल कुकिंग फैट की तुलना में ज्यादा होता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इसे बार-बार बहुत ज्यादा गर्म करना या तलने के लिए बार-बार इस्तेमाल करना सही है.

विज्ञापन

घर का घी इस्तेमाल करें

घर का घी इस्तेमाल करें 7 / 8

असली घी इस्तेमाल करें और मार्केट से इसकी शुद्धता कल अच्छी तरह से चेक कर लें. नकली घी में मौजूद सैचुरेटेड फैट कुछ लोगों में LDL यानी खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकता है.

घी को डाइट में रिप्लेस करें

घी को डाइट में रिप्लेस करें 8 / 8

अगर आप घी खा रहे हैं तो इसकी बजाय तेल की मात्रा कम कर दें. इससे न वजन बढ़ने या नसें ब्लॉक होने की परेशानी नहीं होगी. बाकी मात्रा का ध्यान रखें. इसे भी पढ़ें- शरीर को रोगों का घर बना सकती है आयरन की कमी, जानिए खाने की किन-किन चीजों से मिलता है भरपूर Iron

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन