MP Assembly Election 2023: चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन, PM मोदी और राहुल के बाद प्रियंका, खरगे, योगी, पायलट झोंकेंगे पूरी ताकत

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। इसी के साथ प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सीएम योगी आदित्यनाथ और सचिन पायलट चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंकेंगे।

MP Assembly Election 2023: चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन, PM मोदी और राहुल के बाद प्रियंका, खरगे, योगी, पायलट झोंकेंगे पूरी ताकत
विज्ञापन

MP Assembly Election 2023 campaign last day: मध्य प्रदेश में आज शाम छह बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसी के साथ कोई भी पार्टी चुनाव के लिए प्रचार नहीं कर पाएगी। आज शाम छह बजे से पहले कांग्रेस और बीजेपी समेत सभी पार्टियां प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंकेंगे। बता दें कि कल मध्य प्रदेश में पीएम मोदी ने कई जगहों पर चुनाव प्रचार किया था। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि कांग्रेस बहुत बड़ी हार की तरफ बढ़ रही है। वहीं, राहुल गांधी ने विदिशा में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बीजेपी को घेरा। उन्होंने दावा किया कि एमपी में कांग्रेस पार्टी का तूफान आने वाला है। मध्यप्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी को 150 सीट जिताएगी।

छह बजे के बाद प्रचार करने पर दर्ज किया जाएगा मामला

बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को वोटिंग होनी है। इसी के साथ आज यानी बुधवार शाम छह बजे से चुनावी प्रचार का अभियान बंद हो जाएगा। जिसके बाद किसी भी पार्टी का उम्मीदवार प्रचार नहीं कर पाएगा।
इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी प्रचार-प्रसार पर रोक रहेगी। शाम छह बजे के बाद अगर किसी उम्मीदवार ने प्रचार किया तो उसके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया जाएगा। चुनाव आयोग की एक विशेष टीम सोशल मीडिया पर नजर रखेगी आज शाम छह बजे के बाद मध्य प्रदेश में कोई भी उम्मीदवार चुनाव प्रचार के लिए किसी भी माध्यम का सहारा नहीं ले सकेंगे।

विज्ञापन

https://twitter.com/INCIndia/status/1724610670551826839

 

विज्ञापन

मध्य प्रदेश में आज प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सीएम योगी आदित्यनाथ और सचिन पायलट चुनाव प्रचार करेंगे। सीएम योगी छिंदवाड़ा में जनसभा को संबोध‍ित करेंगे। वहीं, सचिन पायलट सिंधिया के गढ़ में चुनावी सभा करेंगे। इनके अलावा खरगे बैतूल जिले के आमला, भोपाल के बैरसिया और दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट पर जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रियंका गांधी दतिया और पूर्व सीएम कमलनाथ भी कई जनसभाएं संबोधित करेंगे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ