---विज्ञापन---

MP Election: प्रभु श्रीराम किसके हैं? पूर्व CM दिग्विजय सिंह, बोले- मंदिर निर्माण में मैंने शिवराज सिंह से ज्यादा चंदा दिया

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: दिग्विजय सिंह ने कहा कि चुनाव आते ही वे हिंदू-मुसलमान करने लग जाते हैं। ये लोग वह हैं, जो कभी भी राजनीति में हिंदू-मुसलमान करे बिना चुनाव ही नहीं लड़ सकते।

---विज्ञापन---

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में राम मंदिर को लेकर सियासत जारी है। वहीं, मतदान में भी अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। इस बीच एक जनसभा को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने जनता की और इशारा करते हुए कहा कि जितने भी लोग यहां हैं बताओ कि भगवान राम में आस्था है कि नहीं, हम में भी है। इस दौरान दिग्विजय ने कहा कि शिवराज सिंह ने मंदिर के लिए एक लाख का चंदा दिया, मैंने तो 1.11 हजार का चंदा दिया है।

---विज्ञापन---

हिंदू-मुसलमान करे बिना चुनाव नहीं लड़ सकते

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा कि चुनाव आते ही वे हिंदू-मुसलमान करने लग जाते हैं। ये लोग वह हैं, जो कभी भी राजनीति में हिंदू-मुसलमान करे बिना चुनाव ही नहीं लड़ सकते। पहले इन्होंने हिंदू और मुसलमान को बांटा, अब तो यह हिंदुओं को भी भगवान राम में बांट रहे हैं, क्या कांग्रेसी भगवान राम के नहीं है, भाजपा के लोग ही भगवान राम के हैं? साथियों भगवान राम सबके हैं।

वीडी शर्मा ने किया पलटवार

इस बीच दिग्विजय सिंह के शिवराज सिंह चौहान से ज्यादा राम मंदिर के लिए चंदा देने के बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि यह दोहरे चरित्र के लोग हैं, यह राम मंदिर को तो नकारते थे, रामसेतु पर प्रश्न खड़ा करते थे। इस दौरान कमलनाथ पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कमलनाथ तो इतने झूठे हैं कि इन्होंने कहा था कि हम 11 सोने की ईंटें देंगे और जब मंदिर का बेसमेंट बनेगा ईंटें रखी जाएंगी, तब मैं भेजूंगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- MP Election: जानें कौन हैं? प्रखर प्रताप सिंह, जो करोड़ों की नौकरी छोड़ अमेरिका से लड़ने आए चुनाव

राम मंदिर होर्डिंग लगाने की दी चुनौती

वीडी शर्मा ने कहा कि भगवान राम से भी धोखा कर गए कमलनाथ 11 ईंटें कहां है। इस दौरान उन्होंने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को चुनौती देते हुए कहा कि “मैं चैलेंज करता हूं, दोनों को, कि राम मंदिर के होर्डिंग लगाएं न? क्यों नहीं लगाते? क्योंकि आपको प्रिय बाबर है, बाबरी है। हमने होर्डिंग लगाए तो, ये कमलनाथ और दिग्विजय सिंह होर्डिंग उतरवाने चुनाव आयोग गए, ये हैं भक्त, इनके दोहरे चरित्र को सबने देखा है।

---विज्ञापन---

 

First published on: Nov 14, 2023 04:31 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola