CM Mohan Yadav Visit Cancelled: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव का प्रायोजित सिवनी दौरा रद्द हो गया है। दरअसल, भारत के पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। इसी के चलते गृह मंत्रालय की तरफ से 7 दिवसीय राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।
केंद्र ने अपने सभी कार्यक्रम कैंसिल कर दिए हैं। इसी के चलते मुख्यमंत्री मोहन यादव का प्रदेश स्तरीय स्वामित्व योजना (State Level Ownership Scheme) हितलाभ वितरण कार्यक्रम भी रद्द किया गया है।
दरअसल, मुख्यमंत्री मोहन यादव आज सिवनी दौरे पर जाने वाले थे। जहां वे अलग-अलग विकास कार्यक्रम का भूमिपूजन और लोकार्पण के कार्यक्रम शामिल होते, लेकिन, राष्ट्रीय शोक के चलते उनका ये कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।
आपको बता दें , एक दिन पहले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। घर पर बेहोश होने के बाद उन्हें रात दिल्ली के एम्स लाया गया था। उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने रात 9:51 बजे आखिरी सांस ली। कल राजकीय सम्मान के साथ पूर्व पीएम का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- MP Weather: मध्य प्रदेश में 2 दिन बारिश का अलर्ट, कहां छाएगा कोहरा और कहां ओलों के साथ बरसेंगे बादल?
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
18 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
22 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
22 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
22 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines