MP Politics: विपिन श्रीवास्तव। मध्य प्रदेश की सियासत में महाकाल के बाद अब कोरोना की एंट्री हो चुकी है। दिग्विजय सिंह के खुद को BJP-RSS के लिए कोरोना बताया तो गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार करते हुए कहा कि BJP के पास ऐसे वायरस की भी वैक्सीन है, आप चिंता नहीं करो। इतना ही नहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय और कमलनाथ को मध्यप्रदेश के लिए कोरोना से ज्यादा नुकसानदेह बता दिया।
यह है पूरा मामला
दरअसल, सियासी कोरोना की एंट्री दिग्विजय सिंह की उस बयानबाजी की जड़ में हैं, जिसमें उन्होंने महाकाल से कांग्रेस में फिर से कोई सिंधिया पैदा न होने का कहा था। उसी पर सिंधिया समर्थक शिवराज सरकार के मंत्री तुलसी सिलावट ने दिग्विजय सिंह को कोरोना वायरस बताते हुए चीन में पैदा होने की बात कही थी। तो दिग्विजय ने तुलसी सिलावट पर पलटवार करते हुए कहा कि मैं आरएसएस और बीजेपी के लिए कोरोना वायरस हूं। जहां से सियासत गर्मा गई।
नरोत्तम मिश्रा ने साधा निशाना
दिग्विजय सिंह के बयान पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार करते हुए कहा कि ‘इतना तो तय हो गया है कि दिग्विजय सिंह हानिकारक हैं। पहले लोग बोलते थे कि कोरोना का वायरस चीन से आया, कुछ ने कहा कि यह वायरस ISI से आया है। इन्होंने खुद को कोरोना साबित कर दिया। बीजेपी ने वो वैक्सीन बनाई है, जिससे कोरोना का वायरस लगभग मृतप्राय हो जाता है। वैक्सीन भी हम लोगों के पास है, आप चिंता नहीं करो।’
एमपी को तबाह किया
सीएम शिवराज ने भी दिग्विजय सिंह को घेरते हुए कहा कि उन्होंने बिल्कुल ठीक तुलना की है कोविड ने वायरस के रूप में जितना नुकसान पहुंचाया था, उससे कई गुना नुकसान मध्य प्रदेश को दिग्विजय सिंह और कमलनाथ जी ने पहुंचाया है। मुझे आश्चर्य लगता है कि उन्हें तुलना के लिए और कोई वायरस नहीं मिला बल्कि कोरोना वायरस ही मिला। जिस वायरस के कारण हाहाकार मच गया था, लोगों की जिंदगी गई, अर्थव्यवस्था भी अस्त-व्यस्त हो गई थी। वो मोदी जी थे जिनके नेतृत्व में एक नहीं बल्कि दो वैक्सीन बनी और कोरोना का मुकबला किया गया। वरना कमलनाथ जी ने तो कोविड के भरोसे ही प्रदेश की जनता को छोड़ दिया था। आज पूरी तरह से कोरोना नियंत्रण में है।’
यहां से शुरू हुआ विवाद
दरअसल, सिंधिया समर्थक मध्यप्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने 21 अप्रैल को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने दिग्विजय सिंह को कांग्रेस का कोरोना बताते हुए कहा था कि कोरोना की उत्पत्ति चीन से हुई है, इसलिए सिंह को भी चीन में ही जन्म लेना चाहिए था। सिलावट ने यह बयान तब दिया था, जब उज्जैन पहुंचे दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर कहा था- हे महाकाल, कांग्रेस में दूसरा सिंधिया पैदा न हो। इसी के बाद से सिंधिया समर्थक मंत्रियों ने दिग्विजय सिंह पर जुबानी हमले के साथ ट्विटर पर हमले बोले थे।
संबंधित खबरें
CM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
8 hrs agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
21 hrs agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
1 day agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
1 day agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
2 days agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
2 days agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
2 days agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 days agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines