विपिन श्रीवास्तन, दमोह।
मध्य प्रदेश के दमोह जिले में मंगलवार को एक बोलेरो के पुल से नीचे सूखी नदी में गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 5 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी है। एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब 11 बजे नोहटा थाना क्षेत्र के सिमरी गांव के पास हुई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और घायलों को दमोह जिला अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है कि सभी मृतक एक ही परिवार के थे और बांदकपुर से दर्शन कर जबलपुर लौट रहे थे।
अनियंत्रित बोलेरो नदी में गिरी
जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश से दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बनवार चौकी महादेव घाट पुल के पास एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई, जिससे बेलोरो में सवार करीब एक दर्जन से अधिक यात्रियों में से 8 यात्रियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जबलपुर के भीटा फुलर गांव का एक परिवार बांदकपुर से जटाशंकर धाम के दर्शन करने के बाद जबलपुर लौट रहा था, उसी दौरान पुल पर ये हादसा हुआ। बोलेरो में 13 लोग सवार थे। इनमें से 6 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो बच्चों ने दमोह जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 5 अन्य घायलों को दमोह जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
मृतक के परिजन गोविंद सिंह ने बताया सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं। ये लोग बांदकपुर दर्शन के लिए मंगलवार सुबह गए थे। यहां से दर्शन कर वापस गांव लौट रहे थे। तभी बनवार के महादेव घाट पुल से एक बोलेरो नीचे गिर गई।
ग्रीन कॉरिडोर बनाकर घायलों के ले जाया गया अस्पताल
इस हादसे में घायल हुए लोगों दमोह जिला अस्पताल से जबलपुर मेडिकल कॉलेज ले जाने के लिए पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाया। घायलों की पहचान रज्जो सिंह (55) निवासी पौड़ी, अंकित पिता रज्जो सिंह, वैभव सिंह (12), आयुष निवासी बहरोघाट जबलपुर और रविंद्र (22) पिता डोमेन, निवासी बिजोरी के रूप में हुई है। वहीं, मृतकों की पहचान लौग बाई, हल्की बाई, संपत बाई, गुड्डी बाई, बैजंती बाई, रचना, तमन्ना और शिब्बू के रूप में हुई है।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
7 hrs agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
22 hrs ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
6 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
8 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
10 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
11 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
12 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
12 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
13 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines