MP Weather Update: मध्य प्रदेश में भारी बारिश, IMD के अलर्ट ने और बढ़ाई चिंता, सतर्क रहने की चेतावनी
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

MP Weather: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार सुबह से रुक-रुककर तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज भयंकर बारिश होने का अलर्ट भी जारी किया है। अगर ऐसे ही बारिश होती रही तो अगले 24 घंटे में 4 से 8 इंच तक पानी गिरने का अनुमान है। पिछले 14 दिन में भोपाल में 4.67 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि सितंबर की बारिश 6.91 इंच है।
कोलार रोड के इलाकों में सुबह 6.30 बजे रिमझिम बारिश शुरू हो गई। वहीं लगभग 8 बजे तक तेज बारिश होने लगी थी। इससे कई इलाकों में जलभराव जैसी स्थिति बन गई। अयोध्या बाइपास पर भी मूसलाधार बारिश हो रही है। करोंद, होशंगाबाद रोड, रायसेन रोड, सिटी, छोला,अशोका गार्डन समेत कई इलाकों में भयंकर बारिश हो रही है।
यदि ऐसे ही लगतार तेज बारिश हुई तो जलस्रोतों का सूखा भी दूर हो जाएगा। बड़ा तालाब, कलियासोत और केरवा डैम में पानी बढ़ने की उम्मीद लगाई जा रही है। कोलार डैम में मामूली पानी बढ़ा हुआ है। सीहोर में कल से ही लगातार बारिश जारी है। भोपाल में 1 जून से अब तक 25.10 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि सितंबर के महीने में 35.22 इंच बारिश होने के अनुमान थे। जुलाई-अगस्त में कम बारिश होने से बारिश का आंकड़ा 29% कम था, लेकिन सितंबर के आंकड़े में सुधार हो रहा है।
पिछले कुछ सालों की बात करें तो 6 बार ऐसा हुआ कि जब सितंबर में बारिश का कोटा पूरा नहीं हो पाया था। पिछले कुछ सालों में सबसे ज्यादा बारिश वर्ष 2019 में हुई थी। एक महीने में ही 22 इंच से ज्यादा बारिश हो गई थी, जबकि सबसे कम बारिश वर्ष 2013 में सिर्फ 1.65 इंच हुई थी। पिछले साल 8.32 इंच पानी गिरा था, जबकि इस साल 1 से 14 सितंबर तक 4.67 इंच पानी गिर चुका है। सितंबर में कोटा पूरा होने में 2.24 इंच पानी और चाहिए।
(Valium)
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: