आर्थिक तंगी से जूझ रहा MP का WAQF; परेशानी से निपटने को बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला

MP Waqf Board Facing Financial Crisis: पिछले कुछ समय से मध्य प्रदेश का वक्फ बोर्ड आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। इस परेशानी ने निपटने के लिए वक्फ बोर्ड ने एक बड़ा फैसला लिया है।

Madhya Pradesh Waqf Board
विज्ञापन

MP Waqf Board Facing Financial Crisis: मध्य प्रदेश का वक्फ बोर्ड पिछले कुछ समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। इसी वजह से वक्फ बोर्ड ने एक बड़ा फैसला लिया है, दरअसल, बोर्ड अपनी कृषि भूमि को नीलाम करके लीज पर देने जा रहा है। इस नीलामी में वक्फ बोर्ड अपनी 5000 हेक्टर से ज्यादा कृषि भूमि को नीलाम करने वाला है। वक्फ बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष सनवर पटेल ने बताया कि जमीन की नीलामी से मिलने वाले पैसों को गरीबों की मदद के लिए खर्च किया जाएगा।

वक्फ बोर्ड ने क्यों लियायह फैसला

इस फैसले के बारे में जानकारी देते हुए मध्य प्रदेश के वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल ने बताया कि बोर्ड की जमीन को 1 से 3 साल के लिए प्लीज पर दिया जाएगा। बोर्ड जमीन की नीलामी की प्रक्रिया को जून महीने में मानसून से पहले शुरू करने वाला था। लेकिन लोकसभा चुनाव को लेकर लागू हुई आचार संहिता के कारण ऐसा नहीं हो पाया। इसलिए बोर्ड जल्द ही भोपाल के कार्यालय में जमीन की नीलामी की प्रक्रिया शुरू करने वाला है।

विज्ञापन

जमीन नीलामी की प्रक्रिया

वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष पटेल ने कहा कि पिछले कुछ समय से वक्फ बोर्ड आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा है, बोर्ड की आय बढ़ाने के लिए यह फैसला लिया गया है। इसके साथ उन्होंने बताया कि वक्फ बोर्ड के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि इस प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शी में रखा जाएगा। जमीन के नीलामी प्रक्रिया के दौरान इससे जुड़े विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड ने तय किया है कि अलग-अलग तारीखों पर विभिन्न संभागों के लिए जमीन नीलामी प्रक्रिया की जाएगी और बोली लगाई जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ