मध्‍य प्रदेश में आलीशान होटल में भीषण ब्‍लास्‍ट, गैस पाइप लाइन में हुआ धमाका

Madhya Pradesh News: एमपी के जबलपुर जिले के एक होटल में धमाका हुआ जिसमें 8 लोग घायल हुए हैं। इस हादसे पर दुख जताते हुए सीएम मोहन यादव ने घायलों और मरने वालों के परिवार को मुआवजा देने का ऐलान किया है।

मध्‍य प्रदेश में आलीशान होटल में भीषण ब्‍लास्‍ट, जबलपुर में हुआ धमाका

मध्‍य प्रदेश का आलीशान होटल

विज्ञापन

Madhya Pradesh News: शनिवार को मध्‍य प्रदेश के जबलपुर में आलीशान होटल में जबरदस्त धमाका हुआ। जिसमें एक महिला की मौत और 8 लोगों के घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, ये धमाका होटल के दूसरे फ्लोर के किचन में हुआ है। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंची हैं, जहां पर राहत बचाव किया गया। आपको बता दें कि ये होटल अभी पूरी तरह से तैयार नहीं था, जल्द ही इसका उद्घाटन होने वाला था। घटना पर सीएम मोहन यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दुख जताया है।

1 महिला का मौत 8 घायल

जबलपुर के आलीशान होटल में भीषण ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट में 1 की मौत, 8 लोग हुए घायल हुए हैं। होटल के ऊपरी मंजिल पर ब्लास्ट गैस की पाइपलाइन की टेस्टिंग के दौरान हुआ। हादसे के बाद घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया भर्ती कराया गया। अभी तक इस होटल का उद्घाटन नहीं हुआ है। जल्द ही इसका उद्घाटन होने वाला था, जिसको लेकर ये सारी तैयारियां चल रही थी। इस हादसे में मरने वाली महिला और घायलों के लिए सीएम मोहन यादव ने मुआवजे का ऐलान किया। मृतक के परिवार को 4 लाख की आर्थिक सहायता और घायलों को 50 हजार देने का ऐलान किया गया है।

विज्ञापन

मृतक और घायलों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वाली जागृति भवसेर (नासिक महाराष्ट्र) की रहने वाली थी। इसके अलावा घायलों में अभिषेक सिंह नेगी (उत्तराखंड), श्याम सिंह (राजस्थान), भूपेन्द्र कुमार (उत्तराखंड), अनिल कुमार (राजस्थान), सोहम भवगिरिया (मध्यप्रदेश), पुनीत सिंह (उत्तरप्रदेश), नित्यानंद कुशवाहा (उत्तरप्रदेश), सोनम भवरिया (मध्यप्रदेश) का नाम शामिल है। इस हादसे के बाद कलेक्टर दीपक सक्सेना ने घायलों से की मुलाकात भी की। हादसे की जांच एक्सपर्ट से कराई जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ