मध्य प्रदेश में दूसरे चरण के लिए 109 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन, सतना में भरे गए सबसे ज्यादा पर्चे

MP Lok Sabha Election 2024 2nd Phase Nomination: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। दूसरे चरण के लिए कुल 109 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है।

MP Lok Sabha Election 2024 2nd Phase Nomination

मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन

विज्ञापन

MP Lok Sabha Election 2024 2nd Phase Nomination: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया अब समाप्त हो गई है। प्रदेश में दूसरे चरण के लिए कई लोगों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए कुल 109 उम्मीदवारों द्वारा 157 नाम-निर्देशन पत्र दाखिल किए गए हैं, जिसमें से 56 प्रत्याशियों ने प्रक्रिया के अंतिम दिन अपना नामांकन भरा है। निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि सबसे ज्यादा नामांकन सतना में दाखिल हुए हैं।

विज्ञापन

सतना में दाखिल हुए सबसे ज्यादा नामांकन 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि सबसे ज्यादा नामांकन सतना में दाखिल किए गए हैं, यहां 22 उम्मीदवारों द्वारा 39 नाम-निर्देशन पत्र दाखिल हुए हैं। वहीं खजुराहो में 19 प्रत्याशियों, दमोह में 18 अभ्यर्थियों, रीवा में 19 उम्मीदवारों, नर्मदापुरम में 12 प्रत्याशियों, बैतूल (अजजा) में 9 अभ्यर्थियों और टीकमगढ़ (अजा) में 10 उम्मीदवारों ने नाम-निर्देशन पत्र दाखिल किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 5 अप्रैल को इन सभी प्रत्याशियों के नाम-निर्देशन पत्रों की जांच की जाएगी।

उम्मीदवारों की जानकारी 

पदाधिकारी राजन ने यह भी बताया कि अब प्रदेश का कोई नागरिक इन सभी प्रत्याशियों और अपने क्षेत्र के उम्मीदवारों के शपथ पत्र और उनकी बाकी जानकारियों को भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट: https://affidavit.eci.gov.in/ पर आसानी से पढ़ सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि नामांकन दाखिल कर चुका कोई भी प्रत्याशी 8 अप्रैल तक अपने नाम वापस ले सकता है। प्रदेश में दूसरे चरण के चुनाव के लिए 26 अप्रैल को वोटिंग की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ