MP Weather Update: मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बाद मौसम अपना मिजाज बदल रहा है। दरअसल, राज्य के ज्यादातर जिलों का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। प्रदेश में इस समय जहां रात में ठंड लग रही है, वहीं दिन में तेज धूप से गर्मी लगने लगी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 3 दिन बाद प्रदेश में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है, जिसका अहसास रात में ज्यादा होगा। मौसम विभाग ने बताया कि उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग में कोहरा छाया रहेगा।
एक्टिव है मौसम के 4 सिस्टम
मौसम विभाग के मुताबिक, अलग-अलग स्थानों पर वर्तमान में 4 मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के आसपास बने प्रति चक्रवात के कारण हवाओं के साथ नमी नहीं आ रही है। राज्य में हवाओं का रुख उत्तर-पश्चिमी रहने के कारण तापमान में अधिक बढ़ोतरी नहीं हो रही है। अभी दो-तीन दिन तक तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है। उन्होंने भी बताया कि राज्य में 8 फरवरी को मौसम का एक और सिस्टम एक्टिव हो सकता है, जिसके कारण प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
प्रदेश में बदलता मिजाज
प्रदेश में सबसे कम तापमान राजगढ़ में दर्ज किया गया, यहां तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा, हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 9.9 डिग्री सेल्सियस पर रहा। वहीं, 32.5 डिग्री के तापमान के साथ खंडवा में सबसे गर्मी दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें: राम मंदिर के मुख्य पुजारी की तबीयत अब कैसी? अचानक किए गए थे लखनऊ रेफर
इसके साथ ही राज्य के कई जिलों का तापमान बढ़कर 15 डिग्री तक पहुंच गया। जैसे सिवनी में 17, भोपाल में 10.2, राजगढ़ में 8.6, जबलपुर में 14.4, बालाघाट में 15.5, ग्वालियर में 12.2, इंदौर में 12.1, मंडला में 12.5, पचमढ़ी में 10.5, सीधी में 16.0 और उज्जैन में 10.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
23 hrs agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
3 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
4 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
4 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
5 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
6 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
8 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
10 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines