राम मंदिर के मुख्य पुजारी की तबीयत अब कैसी? अचानक किए गए थे लखनऊ रेफर

Ayodhya Ram temple Pujari Health Update: अयोध्या राम मंदिर के 84 साल मुख्य पुजारी इस समय अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

Ayodhya Ram temple Pujari Health Update

Ayodhya Ram temple Pujari Health Update: अयोध्या में श्री रामलला मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास इस समय अस्पताल में भर्ती हैं। अयोध्या राम मंदिर के 84 साल मुख्य पुजारी को न्यूरोलॉजिकल समस्याओं के कारण मंगलवार को शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार देर रात को आचार्य सत्येंद्र दास की अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें अयोध्या सिटी न्यूरो केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

पीजीआई लखनऊ में रेफर

यहां डॉक्टर उनका इलाज कर ही रहे थे कि उनकी हालत और बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया गया। यहां उनका इलाज जारी है, लेकिन मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन

अयोध्या के सिटी न्यूरो केयर अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि आचार्य सत्येंद्र दास के सीटी स्कैन में उनके ब्रेन में कई जगह खून के थक्के जमने की बात सामने आई है। इसलिए बेहतर इलाज के लिए उन्हें पीजीआई लखनऊ रेफर किया गया है।

विज्ञापन

जल्द स्वस्थ होने की कामना

आचार्य सत्येंद्र दास के साथ उनके डिप्टी प्रदीप दास और बाकी लोग पीजीआई लखनऊ गए थे। दास पिछले 35 सालों से राम मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे हैं। उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है। खबरों के मुताबिक, दास को अयोध्या में प्रारंभिक उपचार दिया गया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ