मध्य प्रदेश में मौसम ने करवट बदली, दिन में गर्मी और रात में सर्दी, पढ़ें IMD का अपडेट

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम अपना मिजाज लगातार बदल रहा है, राज्य में जहां रात में ठंड लग रही है और दिन में तेज धूप लग रही है। इसी बीच मौसम का पूर्वानुमान भी सामने आया है, चलिए एक नजर IMD की अपडेट पर डालते हैं।

MP Weather Update (3)
विज्ञापन

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बाद मौसम अपना मिजाज बदल रहा है। दरअसल, राज्य के ज्यादातर जिलों का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। प्रदेश में इस समय जहां रात में ठंड लग रही है, वहीं दिन में तेज धूप से गर्मी लगने लगी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 3 दिन बाद प्रदेश में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है, जिसका अहसास रात में ज्यादा होगा। मौसम विभाग ने बताया कि उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग में कोहरा छाया रहेगा।

एक्टिव है मौसम के 4 सिस्टम

मौसम विभाग के मुताबिक, अलग-अलग स्थानों पर वर्तमान में 4 मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के आसपास बने प्रति चक्रवात के कारण हवाओं के साथ नमी नहीं आ रही है। राज्य में हवाओं का रुख उत्तर-पश्चिमी रहने के कारण तापमान में अधिक बढ़ोतरी नहीं हो रही है। अभी दो-तीन दिन तक तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है। उन्होंने भी बताया कि राज्य में 8 फरवरी को मौसम का एक और सिस्टम एक्टिव हो सकता है, जिसके कारण प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन

प्रदेश में बदलता मिजाज

प्रदेश में सबसे कम तापमान राजगढ़ में दर्ज किया गया, यहां तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा, हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 9.9 डिग्री सेल्सियस पर रहा। वहीं, 32.5 डिग्री के तापमान के साथ खंडवा में सबसे गर्मी दर्ज की गई।

इसके साथ ही राज्य के कई जिलों का तापमान बढ़कर 15 डिग्री तक पहुंच गया। जैसे सिवनी में 17, भोपाल में 10.2, राजगढ़ में 8.6, जबलपुर में 14.4, बालाघाट में 15.5, ग्वालियर में 12.2, इंदौर में 12.1, मंडला में 12.5, पचमढ़ी में 10.5, सीधी में 16.0 और उज्जैन में 10.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ