Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में कर्मचारियों की भर्ती के नियमों में होगा बदलाव, जानें क्या है सरकार का प्लान?

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार द्वारा सभी विभागों में कर्मचारियों की भर्ती के नियमों को एक समान करने की तैयारी की जा रही है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा नई भर्ती नियमावली तैयार होगी।

Author
Edited By : Pooja Mishra Updated: May 12, 2025 15:24
Madhya Pradesh Job Recruitment Rules

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार द्वारा सरकारी नौकरी की भर्ती नियम को लेकर जल्द ही बदलाव किया जा सकता है। राज्य सरकार प्रदेश के सभी विभागों में कर्मचारियों की भर्ती के नियम को एक समान करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए एक प्रदेश एक नई भर्ती नियमावली बनाई जा रही है। मोहन सरकार ने नई भर्ती नियमावली बनाने का कार्य सामान्य प्रशासन विभाग को सौंपा है। अब सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य के बाकी विभागों से इस पर उनके सुझाव मांगे हैं।

2.5 लाख पदों पर होंगी भर्तियां

बता दें कि राज्य के अलग-अलग विभागों में आने वाले 2-3 सालों में करीब 2.5 लाख पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसलिए राज्य सरकार द्वारा सभी विभागों में कर्मचारियों के भर्ती नियम एक समान बनाने का फैसला किया गया है। दरअसल, अब तक कई विभागों में भर्ती के कुछ नियम काफी अलग हैं। इसकी वजह से प्रदेश लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन मंडल भर्ती नियम तैयार करते हैं और अलग-अलग विज्ञापन निकालते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:बिहार में सीतामढ़ी-पटना में बम की अफवाह, ATS ने गिरफ्तार किए 3 आरोपी

क्या है राज्य सरकार का प्लान?

विभागों के कर्मचारियों के भर्ती नियम अलग होने के कारण राज्य की चयन एजेंसियों को भर्ती करने में परेशानी होती है। इसके अलावा, भर्ती के प्रोसेस पर भी काफी समय लगता है। प्रदेश में आने वाले सालों में पैमाने पर विभाग में भर्तियां होने वाली हैं। अगर पुराने नियम से भर्ती हुई तो उसमें काफी समय लगेगा। समय और संसाधन की बचत के लिए प्रदेश में एक नई भर्ती नियमावली बनाई जा रही है। सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, नियमों की समानता सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए लागू की जाएगी।

---विज्ञापन---
First published on: May 12, 2025 03:24 PM

संबंधित खबरें