बिहार में सीतामढ़ी-पटना में बम की अफवाह, ATS ने गिरफ्तार किए 3 आरोपी

इस समय बम की अफवाह ने बिहार पुलिस और ATS की नींद उड़ा रखी है। सीतामढ़ी रेलवे जंक्शन में बम होने की अफवाह और पटना के दानापुर में एक लावारिश बैग मिलने के बाद पूरे राज्य में हड़कंप मचा हुआ है।

Bihar Police Bomb Rumours
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव की वजह से पूरा देश अलर्ट मोड पर है। इसके अलावा, देश के अलग-अलग हिस्सों में स्थित मंदिर, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है। इस बीच, बिहार के सीतामढ़ी रेलवे जंक्शन परिसर में बम होने की अफवाह ने पूरे राज्य में हड़कंप मचा दिया। इस मामले में पुलिस ने 3 संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा, पटना के दानापुर में एक लावारिश बैग मिला, जिसके बाद से पूरा बिहार अलर्ट मोड पर है।

‘रेलवे जंक्शन में बम है…’

दरअसल, रविवार की शाम को कुछ युवकों ने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी कि बिहार के सीतामढ़ी रेलवे जंक्शन के कैम्पस में मौजूद हनुमान मंदिर के पास बम है। सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान पता चला कि सूचना पूरी तरह से गलत है। इसके बाद पुलिस ने इस मामले पर कार्रवाई करते हुए युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा, पटना के दानापुर से एक सूचना आई कि यहां एक लावारिश बैग काफी देर से पड़ा हुआ है।

विज्ञापन

क्या था दानापुर के लावारिस बैग में?

पुलिस को फोन पर बताया गया कि रविवार की दोपहर को दानापुर छावनी क्षेत्र के पास सगुना मोड़ पर एक लावारिश बैग मिला है। इसके बाद आनन-फानन में पुलिस, सुरक्षा एजेंसियों, बम निरोधक दस्ते और एटीएस के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के साथ पूरे इलाके की नाकेबंदी की गई। इसके बाद बैग को पीपा पुल पर सुनसान जगह बालू के ढेर पर ले जाया गया। जब पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने बैग को खोला, तो वे हैरान रह गए। इस बैग में कपड़े और चश्मे थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ