(विपिन श्रीवास्तव, उज्जैन)
मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे चुनावी माहौल गरमा रहा है वैसे-वैसे राजनीतिक दल चुनाव जीतने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। इसी बीच कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाने के लिए तंत्र साधना की जा रही है। उज्जैन में एक तांत्रिक आधी रात को श्मशान घाट में चिताओं के बीच कमलनाथ की फोटो रखकर पूजा करता देखा गया। खबर के मुताबिक कमलनाथ को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए उज्जैन में तंत्र साधना की जा रही है। रात के सन्नाटे में शमशान घाट पर धधकती चिताओं के बीच तांत्रिक कमलनाथ की फोटो लेकर मंत्रोच्चार करते नजर आ आए। उनके पास पुतलियां, हवन सामग्री और नींबू और शराब भी रखी दिखाई दे रही है।
तंत्र-मंत्र कराते तंत्र साधक का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो उज्जैन के शमशान का बताया जा रहा है। कमलनाथ की तस्वीर के सामने नींबू शराब फूल और तंत्र की तमाम सामग्रियां दिख रहीं हैं। वहां पर कई लोग तंत्र-विद्या करते तांत्रिकों को देख रहे हैं। कुछ लोग तंत्र-विद्या कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : CM योगी आदित्यनाथ का प्रदेश की लड़कियों को बड़ा तोहफा, पुलिस भर्ती से जुड़ा एक नियम बदला
शिवराज आठवले ने साधा निशाना
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इस विद्या पर कहा कि साधना और उपासना अगर किसी की होती है तो जनता की होती है। पूजा करो तो सात्विक पूजा करो। मुझे आश्चर्य है की तांत्रिक क्रिया कर रहे हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘कमलनाथ कर रहे तंत्र-मंत्र लेकिन हमें चाहिए लोकतंत्र।’
तांत्रिक भय्यू महाराज ने क्या कहा
उज्जैन के तांत्रिक भय्यू महाराज ने इस तंत्र साधना को लेकर कहा कि यह अनुष्ठान चल रहा है। कमलनाथ जी को मुख्यमंत्री बनने के लिए हम साधक लोग अपनी तंत्र शक्ति के माध्यम से कार्य सिद्धी का प्रयास कर रहे हैं।
दरअसल बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन तंत्र साधकों को बड़ा केंद्र है। नवरात्रि में देशभर से तांत्रिक यहां आकर तंत्र क्रिया करते हैं। नवरात्रि में सिद्धि प्राप्ति और विशेष उद्देश्य के लिए तंत्र साधना कर रहे हैं। ऐसे में कमलनाथ की फोटो के साथ तंत्र विद्या का वीडियो सामने आते ही भाजपा को कांग्रेस को घेरने का मौका मिल गया है।
यह भी पढ़ें : 40% अपराधी, 81% करोड़पति, कुछ अनपढ़ भी… मध्य प्रदेश के विधायकों की पूरी कुंडली
संबंधित खबरें
भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 hr agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 hr agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
2 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
2 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
5 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
8 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
22 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
22 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines