हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

मौत को खुद बुलावा: बाइक पर बैठे 4 हादसे का शिकार, कुएं में गिरने से चारों की मौत

Madhya Pradesh Bike Crash: मध्यप्रदेश के धार में गुरुवार रात को बड़ा हादसा हो गया। यहां बाइक सवार चार युवक कुएं में गिर गए, जिससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Dhar Road Accident 2025

Dhar Road Accident 2025: मध्यप्रदेश के धार में गुरुवार रात को बड़ा हादसा हो गया। धार में छोटी उमरबन के पास एक्सीडेंट होने से 4 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक मुंडला के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार बाइक सवार चारों युवक एक शादी समारोह में हिस्सा लेकर बाइक से वापस मुंडला लौट रहे थे। इस दौरान ये हादसा हो गया। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों के शव बाहर निकलवाए और पोस्टमाॅर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। फिलहाल मनावर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दरअसल ये हादसा लापरवाही के कारण भी हुआ है। बाइक पर सवार समेत 2 लोगों के बैठने की जगह होती है, लेकिन 4 लोग अगर बाइक पर बैठेंगे तो हादसे का शिकार होना स्वाभाविक था।

खबर अपडेट की जा रही है।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola