MP Deputy CM Rajendra Shukla: मध्य प्रदेश में इन दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां काफी तेज हो गई हैं। वहीं हाल ही में पहले और दूसरे चरण के चुनाव में वोटिंग का प्रतिशत पहले के मुकाबले काफी गिर गया है। चुनाव के कम वोटिंग प्रतिशत को लेकर हाल ही में प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला का बयान सामने आया है। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने इसके पीछे की संभावित वजह के बारे में भी बताया है।
वोटिंग प्रतिशत कम होने का कारण
डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि फसल कटाई, शादी का लगन और गर्मी के कारण वोटिंग प्रतिशत गिरा है, लेकिन अब आने वाले चरण में वोटिंग प्रतिशत बढ़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वोटिंग प्रतिशत कम होने पर मंत्रियों पर कार्रवाई होगी। इसको लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि काम में जब कमजोरी आती है तो आवश्यक कार्रवाई होती ही है।
कम हुआ लाडली बहनों का वोट प्रतिशत
इसके साथ ही डिप्टी सीएम ने लाडली बहनों के कम हुए वोट प्रतिशत पर बात करते हुए कहा कि लाडली बहनों ने 11 प्रतिशत कम वोट किया है। लाडली बहनों के नाराज होने का सवाल ही नहीं जब रिजल्ट आएगा तो आप देखेंगे की जितने भी वोट पड़े हैं सब भाजपा के पक्ष में पड़े हैं।
यह भी पढ़ें: उज्जैन महाकाल मंदिर के प्रसाद पैकेट का विवाद पहुंचा हाई कोर्ट, क्या है पूरा मामला
मतदान में होगी बढ़ोतरी
उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि इस बार के चुनाव में कांग्रेस पार्टी और उनके प्रत्याशियों में काफी निराशा देखने को मिली है। इसके अलावा खेत में कटाई, विंध्य क्षेत्र में होने वाले शादी लगन और तेज गर्मी भी कम वोटिंग के मुख्य कारण रहे। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश में तीसरे और चौथे चरण के होने वाले चुनाव में मतदान में औसतन बढ़ोतरी होगी।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
18 hrs agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
2 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
3 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
4 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
5 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
6 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
8 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
9 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines