News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Betul Child Murder Case: मध्य प्रदेश के बैतूल में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बच्चे को उसी के मां के दोस्त ने मौत के घाट उतार दिया। बच्चे का नाम शिवम बिहारे था, जो अपनी मां के साथ रह रहा था। हत्यारोपी पहले स्कूल से बच्चे को लेकर आया, फिर ईएलसी कॉलोनी में लाकर उसको मौत के घाट उतार दिया। आरोपी हरदा जिले के खिरकिया का रहने वाला है।
— parmod chaudhary (@parmoddhukiya) April 16, 2024
---विज्ञापन---
पुलिस ने बच्चे का खून से लथपथ शव बरामद कर लिया है। हत्यारे को भी पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी ने बच्चे की हत्या क्यों की, इसको लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। वारदात को लेकर पता लगा है कि हत्यारोपी ने पहले बीयर की बोतल तोड़ी और बाद में उससे ही बच्चे का गला रेत दिया। आरोपी पहले बच्चे को स्कूल से लेकर आया था। लेकिन फिर ईएलसी कॉलोनी में ले जाकर उसको मौत के घाट क्यों उतारा, यह पता नहीं लग सका है।
हत्या के बाद कॉलोनी के आसपास के लोगों ने आरोपी के हाथों में खून देखा। जिसके बाद उनको अनहोनी की आशंका हुई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए। गंज थानाक्षेत्र पुलिस मामले की जांच कर रही है।
— parmod chaudhary (@parmoddhukiya) April 16, 2024
बैतूल में कुछ दिन पहले भी एक पिता ने अपने 12 दिन के बेटे की जान ले ली थी। जिसके बाद आरोपी फरार हो गया था। हालांकि आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था। इसी साल जनवरी में ये वारदात हुई थी। कोतवाली थाना क्षेत्र के बजरवाड़ा गांव के अनिल उइके ने अपने बेटे को मौत के घाट उतारा था। वह वारदात के वक्त शराब के नशे में था। पत्नी ने तीसरे बेटे को जन्म दिया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।