मध्य प्रदेश CM मोहन यादव का दवा, बोले- इस बार प्रदेश से कांग्रेस की विदाई फाइनल

CM Mohan Yadav Targets Congress: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य में भाजपा की जीत का दावा करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा है। सीएम मोहन यादव ने यहां तक कह दिया कि इस लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश से कांग्रेस की विदाई तय है।

CM Mohan Yadav Targets Congress

सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना

विज्ञापन

CM Mohan Yadav Targets Congress: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों का एक दूसरे पर तीखी बयानबाजी का सिलसिला जारी है। प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच तीखी बयानबाजी तेजी से चल रही है। हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने फिर से राज्य में भाजपा की जीत का दावा करते हुए कांग्रेस को बुरी तरह से लताड़ा है। सीएम मोहन यादव ने यहां तक कह दिया कि इस लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश से कांग्रेस की विदाई तय है।

विज्ञापन

सीएम मोहन यादव का कांग्रेस पर वार 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश से कांग्रेस की विदाई तय है। उन्होंने कहा कि पहले चरण के चुनाव का आखिरी दौर चल रहा है। मध्य प्रदेश में चारों तरफ मोदीमय वातावरण है। सीएम मोहन यादव ने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान वह भी लगातार प्रदेश में घूम रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पूरे प्रदेश में हर तरफ मोदीमय की लहर देखी है। सीएम यादव ने कहा कि अबकी बार यहां से कांग्रेस सभी सीटों पर हारने की तरफ बढ़ रही है।

कांग्रेस के अंदर निराशा का माहौल

इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस के अंदर चल रहे आपसी मतभेद पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस के अंदर निराशा का माहौल बना हुआ है। छिंदवाड़ा से एक के बाद एक कमलनाथ के सहयोगी भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इससे यह साफ है कि छिंदवाड़ा से कांग्रेस की विदाई तय है। बता दें कि हाल ही में कटनी से कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। यहां पूर्व महापौर विजेंद्र मिश्रा और पूर्व महिला अध्यक्ष रजनी सोनी भाजपा में शामिल हो गई हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ