CM Mohan Yadav Many Saplings Planted on World Environment Day: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव राज्य को हर क्षेत्र में आदर्श बनाना चाहते हैं, जिसके लिए वह लगातार काम भी कर रहे हैं। इसी सिलसिले में आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सीएम मोहन यादव बेतवा नदी के उद्गम स्थल झिरी बहेड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने पौधारोपण कर पूजा की और ‘नमामि गंगे’ अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने एक कार्यक्रम को भी संबोधित किया। अपने संबोधन में सीएम मोहन ने कहा कि जल में जीवन होता है और जल ही जीवन है। इसलिए प्रदेश के सभी जल स्त्रोतों की साफ-सफाई करवाई जाएगी। इसके अलावा प्रदेश में 3 हजार करोड़ के विकास कार्य किए जाएंगे।
सीएम मोहन यादव का संबोधित
सीएम मोहन यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि पौधों में प्राण होते हैं। जल में जीवन होता है और जल ही जीवन है। धरती पर नदियों के पानी के बहाव को कभी रोका नहीं जाना चाहिए। उन्होंने आगे बताया कि ‘नमामि गंगे’ अभियान के जरिए प्रदेश के सभी जल स्रोतों की साफ-सफाई करवाई जाएगी। इसके अलावा बेतवा नदी और केन नदी के साथ-साथ मध्य प्रदेश की अधिकांश नदियां गंगा में समाहित होती हैं। प्रधानमंत्री ने 45 हजार करोड़ रुपये दिए हैं। इनमें से 3 हजार करोड़ के प्रदेश के विकास कार्य किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: CM मोहन यादव करेंगे ‘नमामि गंगे’ अभियान का शुभारंभ, जनता से मांगा सहयोग
नदियों के संरक्षण की जिम्मेदारी
सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि जल संरक्षण के लिए उससे संबंधित जिला समितियों का गठन किया जाएगा। देश की सभी बड़ी नदियां मध्य प्रदेश से निकलती हैं। इसलिए उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी हमारी है। सीएम ने कहा कि उन्होंने जितने ही पेड़ आज लगाए हैं, वे सब जीवित रहेंगे, वे उन पौधों से मिलने के लिए फिर से आएंगे। कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव ने जगदीश चंद्र वशु को नोविल पुरस्कार से सम्मानित किया है।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं को लेकर विवादित बयान
1 day agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
3 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
5 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
5 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
6 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
7 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
8 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
9 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
11 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines