---विज्ञापन---

CM मोहन यादव करेंगे ‘नमामि गंगे’ अभियान का शुभारंभ, जनता से मांगा सहयोग

CM Mohan Yadav Start 'Namami Gange' Campaign: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव राज्य में 'नमामि गंगे' अभियान शुरू करने जा रहे हैं। इस अभियान के तहत इन 10 दिनों के दौरान प्रदेश के सभी जल स्रोतों की साफ-सफाई की जाएगी।

---विज्ञापन---

CM Mohan Yadav Start ‘Namami Gange’ Campaign: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर ‘नमामि गंगे’ अभियान शुरू करने जा रहे हैं। सीएम मोहन यादव इस अभियान का शुभारंभ बेतवा नदी के उद्गम स्थल झिरी बहेड़ा से करेंगे। इस अभियान के तहत सीएम मोहन यादव विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्य के अलग-अलग जगहों पर पौधारोपण करेंगे। प्रदेश में ‘नमामि गंगे’ अभियान 5 जून से लेकर 16 जून तक चलेगा। इन 10 दिनों के दौरान प्रदेश के सभी जल स्रोतों की साफ-सफाई की जाएगी।

---विज्ञापन---

जनता से सीएम मोहन की अपील 

सीएम मोहन यादव ने प्रदेश के लोगों से अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस अभियान से जुड़ें और इसे सफल बनाएं। कुछ ही देर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ग्राम झिरी पहुंचने वाले हैं। यहां वह बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर पूजा करके ‘नमामि गंगे अभियान’ की शुरुआत करेंगे। इसके बाद से अगले 10 दिन तक प्रदेश के नदियों, तालाबों, बावड़ियों समेत तमाम जल स्रोतों पर साफ सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के जरिए लोगों को पर्यावरण और जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: चुनावी नतीजे आते ही पीएम मोदी पर बरसे मल्लिकार्जुन खड़गे, कही ये बात

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश में भाजपा का क्लीन स्वीप

बता दें कि लोकसभा चुनाव के नतीजों में मध्य प्रदेश में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया है और वोट शेयर का एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। इस चुनाव में प्रदेश से कांग्रेस को साफ कर दिया गया है। भाजपा ने हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने का लक्ष्य प्राप्त किया। भाजपा का वोट शेयर 58 से बढ़कर 59.27 प्रतिशत हो गया है। 2019 लोकसभा के मुकाबले कांग्रेस का यह आंकड़ा 34.50 से घटकर 32.44 प्रतिशत आया है।

First published on: Jun 05, 2024 11:45 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola