CM मोहन यादव ने की 'नमामि गंगे' अभियान का शुरुआत, पर्यावरण दिवस पर लगाए कई पौधे

CM Mohan Yadav Many Saplings Planted on World Environment Day: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर ‘नमामि गंगे’ अभियान का शुभारंभ किया।साथ ही कई सारे पौधे लगाए।

CM Mohan Yadav Many Saplings Planted on World Environment Day
विज्ञापन

CM Mohan Yadav Many Saplings Planted on World Environment Day: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव राज्य को हर क्षेत्र में आदर्श बनाना चाहते हैं, जिसके लिए वह लगातार काम भी कर रहे हैं। इसी सिलसिले में आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सीएम मोहन यादव बेतवा नदी के उद्गम स्थल झिरी बहेड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने पौधारोपण कर पूजा की और ‘नमामि गंगे’ अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने एक कार्यक्रम को भी संबोधित किया। अपने संबोधन में सीएम मोहन ने कहा कि जल में जीवन होता है और जल ही जीवन है। इसलिए प्रदेश के सभी जल स्त्रोतों की साफ-सफाई करवाई जाएगी। इसके अलावा प्रदेश में 3 हजार करोड़ के विकास कार्य किए जाएंगे।

विज्ञापन

सीएम मोहन यादव का संबोधित

सीएम मोहन यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि पौधों में प्राण होते हैं। जल में जीवन होता है और जल ही जीवन है। धरती पर नदियों के पानी के बहाव को कभी रोका नहीं जाना चाहिए। उन्होंने आगे बताया कि ‘नमामि गंगे’ अभियान के जरिए प्रदेश के सभी जल स्रोतों की साफ-सफाई करवाई जाएगी। इसके अलावा बेतवा नदी और केन नदी के साथ-साथ मध्य प्रदेश की अधिकांश नदियां गंगा में समाहित होती हैं। प्रधानमंत्री ने 45 हजार करोड़ रुपये दिए हैं। इनमें से 3 हजार करोड़ के प्रदेश के विकास कार्य किए जाएंगे।

नदियों के संरक्षण की जिम्मेदारी

सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि जल संरक्षण के लिए उससे संबंधित जिला समितियों का गठन किया जाएगा। देश की सभी बड़ी नदियां मध्य प्रदेश से निकलती हैं। इसलिए उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी हमारी है। सीएम ने कहा कि उन्होंने जितने ही पेड़ आज लगाए हैं, वे सब जीवित रहेंगे, वे उन पौधों से मिलने के लिए फिर से आएंगे। कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव ने जगदीश चंद्र वशु को नोविल पुरस्कार से सम्मानित किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ