Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव कुछ ही समय में प्रदेश की जनता के बीच काफी लोकप्रिय हो गए हैं। सीएम मोहन यादव प्रदेश की जनता के साथ सीधा संवाद करने से कभी पिछे नहीं हटते, बल्कि खुद सामने आ कर उनकी बाते और समस्याओं को सुनते हैं। सीएम मोहन यादव ने शुक्रवार भी कुछ ऐसा किया है, जिसने लोगों के बीच उनकी पॉपुलैरिटी को बढ़ा दिया है। सीएम मोहन यादव ने उज्जैन स्मार्ट सिटी कार्यालय में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।
इस दौरान सीएम ने हेल्पलाइन नंबर आने वाली कई कॉल की शिकायतों को सुनी और उनकी समस्या का निराकरण किया। इतना ही नहीं, उन्होंने रेंडमली सिलेक्ट कर सीएम हेल्पलाइन के शिकायतकर्ताओं से फोन पर बात की और कहा, ‘मैं मुख्यमंत्री मोहन यादव बोल रहा हूं…’
हेल्पलाइन पर सीएम ने लोगों से बात
सीएम हेल्पलाइन पर ग्राम पंचायत अजीमाबादपारदी की रहने वाली सुनैना ने सीएम मोहन यादव को बताया कि उनकी बेटी को ‘लाड़ली लक्ष्मी योजना’ का पैसा नहीं मिल पा रहा है। इस पर सीएम मोहन ने शिकायतकर्ता सुनैना को आश्वत किया कि उनकी इस समस्या को हल करने के साथ ही प्रशासन की तरफ से संभव सहायता दी जाएगी।
शिकायतकर्ता को सीएम ने दी सहायता राशि
वहीं ग्राम पंचायत अक्याजस्सा के शिकायतकर्ता नवीन माथु ने बताया कि उनके पिताजी पैरालिसिस से जूझ रहे हैं। इसी बीच बैंक ने उनका खाता भी बंद कर दिया है, ऐसे में हमे पैसे निकालने में काफी परेशानी का करना पड़ता है। नवीन माथु से मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी समस्या का जल्द ही निराकरण किया जाएगा। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने जिला प्रशासन को नवीन को एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिया। सहायता राशि को लेकर नवीन माथु ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद कहा।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के राम भक्त फैज खान ने शुरू की MP के चित्रकूट से अयोध्या तक पदयात्रा, बोले- हमारे पूर्वज हैं श्रीराम
विभागों को दिए खास निर्देश
शिकायतकर्ता से बात करने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल रूम के बाभी विभागों के काम का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम यादव ने निर्देश दिया कि कंट्रोल रूम का प्रभावी ढंग से क्रियान्वन किया जाए।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
6 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
6 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines