मध्य प्रदेश CM मोहन यादव ने बुलाई कैबिनेट बैठक, 'प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना' और केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

CM Mohan Yadav Cabinet Meeting: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को मंत्रालय में कैबिनेट बैठक बुलाई। इस बैठक में कैबिनेट ने ‘प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना’ और केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट को मंजूरी दी।

CM Mohan Yadav Cabinet Meeting in march

सीएम मोहन यादव कैबिनेट की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन

केन-बेतवा लिंक के प्रोजेक्ट को मंजूरी

बैठक में कैबिनेट ने केन-बेतवा लिंक के प्रोजेक्ट के लिए 24, 293. 24 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इस प्रोजेक्ट के जरिए से बुंदेलखंड क्षेत्र के पन्ना, दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर, दतिया, निवाड़ी, सागर के अलावा बेतवा बेसिन के शिवपुरी, विदिशा, रायसेन जिले के सूखा प्रभावित 6,57,364 हेक्टेयर एरिया में सिंचाई के लिए और 44 लाख लोगों पीने के लिए शुद्ध पानी मिलेगा। इसके साथ ही कैबिनेट ने चित्रकूट विकास प्राधिकरण स्थापना को भी अपनी मंजूरी दी है, इसके लिए 20 करोड़ रुपये की सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी।

विज्ञापन

इन मुद्दों को लेकर हुए फैसले 

इसके साथ ही बैठक में कैबिनेट ने रोपवे परियोजनाओं के अनुमोदन को भी मंजूरी दी है। इसके साथ ही कैबिनेट ने पीएम जन मन में नरसिंहपुर में मार्ग निर्माण को स्वीकृति दी। इसके अलावा बैठक में कैबिनेट ने मुरैना के अम्बाह पिनाहट मार्ग के लिए 157.77 करोड़ रुपये की भी मंजूरी दी है। कैबिनेट ने विश्वविद्यालयीन पेंशनरों को राज्य सरकार के पेंशनरों की भांति सातवें वेतनमान के अनुसार पेंशन सैद्धांतिक मंजूरी दी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ