हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

CM मोहन यादव ने बताया BJP के संकल्प पत्र से MP को होगा कितना फायदा, जानिए क्या कहा?

CM Mohan Yadav BJP Manifesto: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को एक खास प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने बताया कि भाजपा के संकल्प पत्र को लेकर बात की। इसमें उन्होंने बताया कि संकल्प पत्र में कोई संसय नहीं रहता है, वो पूरा ही होता है।

विज्ञापन

CM Mohan Yadav BJP Manifesto: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इन दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में पार्टी के स्टार प्रचारकों द्वारा बड़ी-बड़ी रैलियों को भी संबोधित किया जा रहा है। बीते दिन ही प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएं थे। इसके अलावा रविवार को भाजपा का घोषणा जारी किया गया, जिसे भाजपा नेताओं द्वारा संकल्प पत्र कहा जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को एक खास प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम मोहन यादव ने भाजपा के संकल्प पत्र को लेकर बात की। साथ ही कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा है।

भाजपा के संकल्प पत्र से MP को फायदा

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि पीएम मोदी ने अपने 10 साल के कार्यकाल में भारत का विश्वास जीता है और दुनिया में भारत की खास पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र को पूरा करने में संसय रहता है, लेकिन संकल्प पत्र में कोई संसय नहीं रहता है, उसे पूरा ही करना पड़ता है। मध्य प्रदेश में पिछले संकल्प का अच्छे से पालन हुआ है। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने बताया कि पिछले संकल्प पत्र के तहत प्रदेश में गरीबों को आवास, टूरिज्म, धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम हुआ। इसके अलावा मेडिकल टूरिज्म का नया रास्ता खुला है। सीएम ने आगे कहा कि राज्य में सभी लोकसभा क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज देंगे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: रीवा बोरवेल में गिरे 6 साल के मासूम की नहीं बची जान, मोहन सरकार ने लिया सख्त एक्शन

मध्य प्रदेश की ग्रोथ रेट का टारगेट

सीएम मोहन यादव ने बताया कि भाजपा के संकल्प पत्र में युवाओं के लिए सभी तरह के एजुकेशन, पीएम मोदी की बताई गई चारों जातियों के जीवन को बदलने का संकल्प है। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने बताया कि हमने मध्य प्रदेश की ग्रोथ रेट को 4.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 9 प्रतिशत करने का टारगेट रखा है। शहरों के विकास के लिए किसी एक दिशा में नहीं सर्वांगीण करेंगे। बड़े और छोटे शहरों का एक साथ विकास होगा। ग्रामीण आधारित रोजगार संभावनाएं जाएंगी। इसके साथ ही सीएम मोहन ने कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ के लाल आरक्षण खत्म करने वाले सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि ये आरक्षण खत्म कौन कर रहा है यह तो वहीं जानें, हम तो नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola