CM मोहन यादव ने भिंड को 193.35 करोड़ रुपये की दी सौगात, किसानों को दिए ये खास गिफ्ट

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भिंड में 193.35 करोड़ रुपये के 68 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने किसानों को 2 खास गिफ्ट दिये हैं।

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव

विज्ञापन

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को भिंड में किसान एवं सहकारिता सम्मेलन में शामिल हुए। यहां सीएम मोहन यादव ने किसानों को एक नहीं बल्की 2 बड़े गिफ्ट दिए हैं। सीएम मोहन यादव की तरफ से किसान कल्याण योजना के तहत 80 लाख से अधिक किसानों को 1,816 करोड़ रुपये और फसल बीमा योजना के तहत 25 लाख से अधिक किसानों को 755 करोड़ रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए हैं। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने भिंड में 193.35 करोड़ रुपये के 68 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने कई और बड़ी घोषणाएं की हैं, जिसमें इटावा से भिंड मार्ग निर्माण और लेलवारी पुल निर्माण शामिल है।

विज्ञापन

भिंड को सीएम मोहन यादव की सौगात

सीएम मोहन यादव ने 193.35 करोड़ रुपये की लागत से किए गए 68 विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण के तहत नरसिंगगढ़, मोरा, परियाया और अखोसर में जल जीवन मिशन के पेयजल का काम और 45 गावों में नल-जल योजना के कामों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही भिंड जेल में 50 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इसके अलावा सीएम ने मेहगांव और भिंड में संयुक्त तहसील ऑफिस, शेरपुर और जाखौरी में हायर सेकेंडरी हाई स्कूल और दंदरौआ में बिजली उपकेन्द्र का भी लोकार्पण किया।

सीएम मोहन यादव का संबोधन

विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भिंड को महारथी और वीरों की धरती बताया है। उन्होंने कहा कि भिंड के युवा भारत माता को गौरवान्वित रहते हैं। चंबल की धरती के वीरों में दुश्मनों को उनके कायदे में रखने की क्षमता है। बीहड़ों और डकैतों के लिए बदनाम भिंड अब कानूनों पर चलने वाला क्षेत्र पर गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ