---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में बना देश का पहला ‘क्राफ्ट हेंडलूम टूरिज्‍म विलेज’, CM मोहन यादव करेंगे लोकार्पण

Madhya Pradesh 'Craft Handloom Tourism Village': मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के प्राणपुर में देश का पहला 'क्राफ्ट हैंडलूम टूरिज्‍म विलेज' बनाया गया है। सीएम मोहन यादव इस 'क्राफ्ट हेंडलूम टूरिज्‍म विलेज' का लोकार्पण करेंगे।

Madhya Pradesh ‘Craft Handloom Tourism Village’:  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। सीएम मोहन यादव की यह कोशिश कई क्षेत्रों में सफल भी साबित होती दिखाई दे रही है। दरअसल, अशोकनगर जिले के प्राणपुर में देश का पहला ‘क्राफ्ट हैंडलूम टूरिज्‍म विलेज’ के निर्माण का काम पूरा हो गया। अब सीएम मोहन यादव इस ‘क्राफ्ट हेंडलूम टूरिज्‍म विलेज’ का 6 मार्च यानी आज लोकार्पण करेंगे। इस बात की जानकारी पर्यटन और संस्कृति प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड के प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला ने दी है।

---विज्ञापन---

‘क्राफ्ट हैंडलूम टूरिज्म विलेज’ में क्या है खास?

प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में अशोकनगर जिले प्राणपुर के अंदर देश का पहला ‘क्राफ्ट हैंडलूम टूरिज्म विलेज’ बनाया गया है। यहां पर पर्यटन विभाग की तरफ से क्राफ्ट हैंडलूम की क्वालिटी में बढ़ोतरी करने, कारीगरों के कौशल विकास के बढ़ाने, प्रोडक्ट्स को मार्केट ओरियंटेड बनाने, सप्लाई को मॉडर्न डिस्ट्रीब्यूशन के जोड़ने और लोगों को एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि इस ‘क्राफ्ट हेंडलूम टूरिज्म विलेज’ के निर्माण में 7 करोड़ 45 लाख रुपये की लागत आई है।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश की सिंचाई क्षमता एक करोड़ हेक्टेयर के पार होगी, जानें क्या है CM यादव की पंचवर्षीय स्कीम?

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की अनोखी पहल

अशोक नगर के प्राणपुर-चन्देरी में बना यह ‘क्राफ्ट हैंडलूम टूरिज्म विलेज’ मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की एक अनोखी पहल है। जिसे भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय और मध्य प्रदेश सरकार से काफी सहयोग प्राप्त हुआ। आज सीएम मोहन यादव इस ‘क्राफ्ट हेंडलूम टूरिज्म विलेज’ का लोकार्पण करेंगे। बता दें कि हाल ही में ‘मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड’ (MPTB) को साउथ एशियन ट्रेवल एंड टूरिज्म एक्सचेंज (SATTE) में ‘बेस्ट टूरिज्म स्टेट बोर्ड’ के खिताब से सम्मानित किया गया था।

First published on: Mar 06, 2024 03:37 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola