CM Mohan Yadav Attack on Congress: मध्य प्रदेश में चौथे चरण के साथ ही लोकसभा चुनाव संपन्न हो गए हैं। इसके बाद से ही प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव दूसरे राज्यों में पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं। बीते दिन सीएम मोहन यादव तेलंगाना के हनमकोंडा में पहुंचे। यहां उन्होंने प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने 50-60 साल तक पूरे देश को ठगा है, उनकी सरकारें भ्रष्टाचार के दल-दल में डूबी हुई हैं। कांग्रेस दलित-पिछड़ों का आरक्षण कम करके मुस्लिमों को देना चाहती है।
सीएम मोहन यादव का कांग्रेस पर वार
सीएम मोहन यादव ने कहा कि 50-60 साल तक कांग्रेस ने पूरे देश को ठगने का काम किया है। कांग्रेस के नेता और उनकी सरकारें भ्रष्टाचार के दल-दल में डूबी हुई हैं। कांग्रेस दलित-पिछड़ों का आरक्षण कम करके मुस्लिमों को देना चाहती है। कांग्रेस का नया शिगूफा धर्म आधारित वोट जिहाद है। वोट के लिए कांग्रेस की ऐसी छोटी मानसिकता को आपको सिरे से उखाड़ कर फेंकना ही होगा। उन्होंने आगे कहा कि मोदी जी की गारंटी हैं कि दलित-पिछड़ों का आरक्षण न कभी खत्म होगा और न ही धर्म के नाम पर बंटेगा।
यह भी पढ़ें: MP: नर्सिंग घोटाले में बड़ा खुलासा; 10 कॉलेजों पर उठे सवाल, पते पर नहीं पहुंचा कॉउंसिल का लेटर
नक्सलवाद पर कांग्रेस को घेरा
सीएम मोहन यादव ने नक्सलवाद पर भी कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि राज्य की जनता नक्सलवाद से पीड़ित है। मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार ने नक्सलवाद का खात्मा कर दिया है। मोदी की सरकार आने वाले 5 सालों में पूरे देश से नक्सलवाद को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही उन्होंने पूछ के आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि पहले भी भारत के दुश्मनों को उनके घर में घुसकर मारा गया है। इंडी गठबंधन को धिक्कार है, जो जवानों के शौर्य और शहादत पर सवाल उठाकर उनका अपमान करते हैं।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
3 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
7 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
8 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
9 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
9 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
10 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
11 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
13 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines