Digvijay Singh Protest for arresting salman khan murder accused: राजनगर से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रम सिंह नातीराजा पर जानलेवा हमला और उनके ड्राइवर सलमान खान की हत्या के आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह धरने पर बैठ गए। दिग्विजय सिंह के साथ छतरपुर, महाराजपुर के कांग्रेस प्रत्याशी भी साथ में बैठे हैं। इसके साथ ही जिले अन्य कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता धरना में शामिल हैं।
दिग्विजय सिंह ने क्या कहा?
अनशन पर बैठे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से मिलने जिले के एसपी शशांक जैन छतरपुर पहुंचे। दिग्विजय सिंह ने एसपी से कहते हैं, हम किस उम्मीद से पुलिस वालों पर भरोसा करें। यहां का थानेदार 3 साल से यहीं घूम रहा है। इसके खिलाफ इलेक्शन कमिशन से शिकायत की गई है। खुलेआम यहां चुनाव प्रचार करवा रहा है। उससे हम क्या उम्मीद करें।”
हम धरने से नहीं उठेंगेः दिग्विजय सिंह
दिग्विजय सिंह ने धरने से उठने को लेकर कहते हैं, ”जब तक यहां मौजूद लोग मेरे से नहीं कहेंगे तब तक मै यहां से नहीं जाऊंगा। क्यों न हमे रातभर यहां बैठना पड़े। मैं बहुत दूसरे किस्म का आदमी हूं।”
कांग्रेस नेता ने भाजपा लगाया सलमान की हत्या का आरोप
सिंह ने एक्स पर लिखा, ”सलमान की हत्या की गई है। दोषियों में भाजपा का उम्मीदवार अरविंद पटेरिया भी है। मुझे इस बात की हैरानी है कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी छत्तरपुर पुलिस ने कल शाम तक ना तो गाड़ी जब्त की ना दोषियों को गिरफ्तार किया। अरविंद को बीडी शर्मा की शह है और पूरा प्रशासन उसके कहने पर चलता है।”
ये भी पढ़ेंः कांग्रेस नेता की पिटाई का Video वायरल, भीड़ ने लात-घूंसों से जमकर पीटा, पगड़ी उछाली और केश खींचे
पुलिस ने क्या कहा?
घटना के संबंध में एसडीओपी सलिल शर्मा ने बताया कि कांग्रेस ने शिकायत की है कि रात 3 बजे भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी आपस में टकरा गए। इसके बाद दोनों के बीच गाली गलौज हुआ और सलमान के ऊपर गाड़ी चढ़ा कर निकल गए। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
3 दिसंबर को आएंगे नतीजे
बता दें कि, मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई। इसके नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। मध्य प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा में सीधी टक्कर है। दोनों पार्टी के नेताओं ने विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए जमकर प्रचार-प्रचार किए। नरेंद्र मोदी से लेकर कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी तक ने प्रदेश में कई चुनावी सभाओं को संबोधित किया। इसके साथ ही राज्य के नेताओं ने भी खूब मेहनत की। अब, ये तो 3 दिसंबर को ही पता चलेगा कि जनता किस पार्टी को अपना आर्शीवाद दिया।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
1 day agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
6 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
7 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
7 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
8 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
9 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
12 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines