हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

MP में तेंदुए का आतंक: धार में वनकर्मी पर हमला, धामनोद में महिला समेत 4 घायल

मध्य प्रदेश के धार जिले में रिहायशी इलाके में घुसे तेंदुए ने वनकर्मी समेत 5 लोगों पर हमला कर घायल किया. फॉरेस्ट टीम रेस्क्यू में जुटी, इलाके में दहशत का माहौल. पढ़िए मध्य प्रदेश से विपिन श्रीवास्तव की रिपोर्ट.

विज्ञापन

मध्य प्रदेश के धार में एक तेंदुआ रिहायशी बस्ती में घुस आया. वनकर्मी और एक महिला समेत 4 लोगों को हमला कर घायल कर दिया. ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी. विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने पहुंची. घेराबंदी के दौरान तेंदुए ने वनकर्मियों पर भी हमला कर दिया, फिर भाग गया. जिसका वीडियो ग्रामीणों ने बना लिया.

ये घटना धामनोद वन परिक्षेत्र के गुजरी डेहरिया में बुधवार सुबह की है. घायलों की पहचान वन रक्षक दद्दू सिंह, महेश वास्केल, ग्यारसी लाल सोलंकी, कांताबाई राठौड़ और विकास डावर के रूप में हुई है. उन्हें इलाज के लिए धार जिला अस्पताल रेफर किया गया है.

यह भी पढ़ें;70 फीट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा, उज्जैन से 60 किलोमीटर दूर बड़नगर में रेस्क्यू जारी

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि, तेंदुआ अभी भी बस्ती के आसपास ही मौजूद है, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है. वन विभाग की टीम, ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. प्रशासन ने लोगों से घरों में सुरक्षित रहने और अनावश्यक बाहर न निकलने की अपील की है.

यह भी पढ़ें;छिंदवाड़ा में रेत माफिया की दबंगई, माइनिंग इंस्पेक्टर को दी धमकी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola