Lakhnadaun to Raipur 6 Lane Expressway: मध्यप्रदेश के लोगों के लिए खुशखबरी है, यहां लखनादौन से रायपुर के बीच एक नया राजमार्ग बनाने की योजना है। बताया जा रहा है कि ये नया एक्सप्रेसवे रायपुर से विशाखापट्टनम एक्सप्रेस-वे से जाकर जुड़ेगा, जिससे रोजाना लाखों वाहन चालकों को फायदा मिलेगा। वहीं, इससे रास्ते में पड़ने वाले कई गांवों की भी सूरत बदल जाएगी।
मध्यप्रदेश सरकार के अनुसार इस नए एक्सप्रेसवे से राज्य के परिवहन ढांचे को मजबूत करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा लोगों के करीब तीन घंटे का समय बचेगा, अभी जो रास्ता तय करने में करीब आठ घंटे लगते हैं, इस मार्ग के बनने के बाद उसे पूरा करने में महज 5 घंटे ही लगेंगे। बताया जा रहा है कि इस 6 लेन मार्ग के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) सर्वे कर रही है।
ये भी पढ़ें: महाकाल मंदिर में भ्रष्टाचार का खुलासा, 3 करोड़ से अधिक का चूना, 2 कर्मचारी अरेस्ट
एक्सप्रेस-वे की लंबाई करीब 300 किलोमीटर तक होगी
एक्सप्रेस-वे की लंबाई करीब 300 किलोमीटर तक होगी। इस नए एक्सप्रेसवे पर करीब 15 हजार करोड़ रुपये की लागत होगी। सरकार के अनुसार एनएचएआई जल्द ही सर्वे रिपोर्ट जमा कराएगा, जिसके बाद निर्माणकार्य के काम आगे बढ़ाया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस नए एक्सप्रेस वे को पूरा करने में पांच साल का समय लगेगा।
सिविक एजेंसी इसके लिए तीन रूटों पर कर रही सर्वे
बताया जा रहा है कि सिविक एजेंसी इसके लिए तीन रूटों पर सर्वे कर रही है। पहला सर्वे लखनादौन से धनौरा, केवलारी, उगली, कंजई, लालबर्रा और बालाघाट तक चलेगा। दूसरा सर्वे लखनादौन से नैनपुर, बैहर, मलाजखखंड से रायपुर होगा, जबकि तीसरा सर्वे लखनादौन से छपारा, सिवनी, बरघाट, लालबर्रा कलाघाट और रजेगांव से जाएगा। बता दें लखनादौन से रायपुर की दूरी करीब 340 किलोमीटर है। फिलहाल लोग मंडल, चिल्फी, कवर्धा, बेमेतरा होते हुए रायपुर का सफर तय करते हैं।
ये भी पढ़ें: ‘जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में सक्षम हैं IAS ऑफिसर’, कार्यक्रम में बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
4 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
18 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
22 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
22 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
23 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines