Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

Jabalpur News: ‘ईसाई धर्म अपना लो… बीमारी ठीक हो जाएगी’, जबलपुर में जबरन धर्म परिवर्तन का मामला

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक महिला को जबरन धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने महिला को झांसा दिया कि अगर वह अपना धर्म परिवर्तन करती है, तो उसकी बीमारी ठीक हो जाएगी।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 20, 2025 07:04
Jabalpur News
जबरन धर्म परिवर्तन का मामला (News24 GFX)

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से जबरन धर्म परिवर्तन कराने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को जबरन अपना धर्म परिवर्तन करने के लिए कहा जा रहा था। इसके लिए महिला को कई तरह के लालच दिए गए। महिला से यहां तक कहा गया कि अगर वह अपना धर्म परिवर्तन करती है, तो उसकी बीमारी ठीक हो जाएगी। महिला ने पुलिस में इस मामले की शिकायत की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

धर्म परिवर्तन का दबाव

यह मामला जबलपुर जिले के परशुराम नगर में स्थित रांझी का है। रांझी की रहने वाली नीतू रायकवार ने 19 जून को अपने पति के साथ थाने जाकर 3 लोगों के खिलाफ जबरन धर्म परिवर्तन कराने की शिकायत कराई है। शिकायत में नीतू रायकवार ने बताया कि परशुराम नगर के रांझी के ही रहने वाले कुछ लोग उससे जबरन धर्म परिवर्तन करवा रहे हैं। इन लोगों ने नीतू को कई तरह की चीजों का लालच दिया। उन्होंने यहां तक कहा कि ईसाई धर्म अपनाने से उसकी बीमारी ठीक हो जाएगी। इसके बाद से ही नीतू पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: MP: होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने छापा मार 3 लड़कियों समेत 5 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने दर्ज किया मामला

मामले की जांच कर रहे जबलपुर एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि परशुराम नगर के रांझी निवासी नीतू रायकवार ने मनोज पिल्ले, विनोद और एक अन्य के खिलाफ जबरन धर्म परिवर्तन की शिकायत की है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

First published on: Jun 20, 2025 07:04 AM

संबंधित खबरें