News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
एमपी के जबलपुर के विजयनगर स्थित होटल वेलवेट इन में चल रहे सेक्स रैकेट पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से संदिग्ध अवस्था में एक युवक युवती को भी गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस ने होटल संचालक प्रदीप मिश्रा, ग्राहक जीवन पांडे और 3 युवतियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, पुलिस को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि होटल में अवैध गतिविधियां चल रही है। इसी के आधार पुलिस ने बीती रात होटल में छापामार कार्रवाई की।
पुलिस ने जैसे ही होटल के अंदर पहुंची तो होटल कर्मचारी पहले भागने लगे। जब पुलिस ने कर्मचारियों को रोकने की कोशिश भी की। इसके बाद पुलिस ने होटल के कमरे खुलवाना शुरू किए तो एक कमरे में 2 लड़कियां मिली। वहीं दूसरे कमरे में एक युवक और एक युवती आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने होटल संचालक, जीवन पांडे और 3 युवतियों समेत कुल 5 लोगों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें, पकड़ी गई लड़कियों की उम्र 22 से 30 साल के बीच में है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, होटल में काफी समय से जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था।
इस जांच पड़ताल के दौरान यह पता चला कि होटल में आने वाले ग्राहकों को पहले लड़कियों की फोटो दिखाई जाती थी। उसके बाद उनका रेट फाइनल कर उन्हें कमरे में भेजा जाता था। इसके अलावा पूछताछ में खुलासा हुआ कि होटल में कुछ लड़कियां बाहर से भी बुलाई जाती थी। जिसमें दूसरे प्रदेशों की भी लड़कियां शामिल है। होटल संचालक पकड़े जाने के डर से किसी भी लड़की को ज्यादा दिन तक नहीं रहने देता था। लड़कियों को रोकने के लिए होटल में ही एक अलग से व्यवस्था बना कर रखी गई थी, जिससे किसी को भी कोई शक न हो सके और जिस्मफरोशी का धंधा का चलता रहे।
ये भी पढ़ें- Sonam Raghuvanshi के काले बैग में छिपे ये 4 रहस्य, ‘राज’ खुला तो मिलेंगे अहम सबूत
न्यूज 24 पर पढ़ें मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।