Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

इंदौर में भीषण अग्निकांड, घर में आग से जिंदा जले एक ही परिवार के 7 लोग

मध्य प्रदेश के इंदौर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. शहर के पॉश इलाके बंगाली चौराहे के पास स्थित एक आवासीय कॉलोनी में बीती रात भीषण आग लग गई. इस हादसे में एक ही परिवार के 7 सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं.

Author
Edited By : Vijay Jain Updated: Mar 18, 2026 07:53
indore.

इंदौर के बंगाली चौराहे के पास एक रिहायशी इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है, जबकि 3 अन्य लोग जिंदगी और मौत के बीच झुलस रहे हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन की टीमें रात भर से मोर्चा संभाले हुए हैं। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्यों की कमान संभाल रहे डीएम शिवम वर्मा ने पुष्टि की है कि स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास युद्ध स्तर पर जारी हैं। आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में अब तक छह लोगों की जान चली गई है। हमने मकान की दो मंजिलों को पूरी तरह खाली करा लिया है, टीम अब तीसरी मंजिल की जांच कर रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वहां कोई और फंसा न हो।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि घर के अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकलने का रास्ता तक नहीं मिला. धुएं और लपटों ने चंद मिनटों में पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया. स्थानीय लोगों ने जब आग की लपटें देखीं, तब तक काफी देर हो चुकी थी. सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन संकरी गलियों और भीषण लपटों के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

चार गैस टंकियों में हुआ विस्फोट

सूत्र बताते हैं कि इंदौर में बंगाली चौराहे के पास एक कॉलोनी में जिस मकान में भीषण अग्निकांड हुआ उसमें गैस की करीब 15 टंकियां रखी हुई थी। मकान के बाहर देर रात इलेक्ट्रॉनिक कार चार्जिंग के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लगी और चार गैस टंकियों में विस्फोट हुआ। घटना में अभी तक 7 परिजनों के जलकर मारे जाने की खबर है। तीन लोग गंभीर घायल हैं। पारिवारिक आयोजन की वजह से कुछ रिश्तेदार भी पुगलिया परिवार में आए हुए थे।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 18, 2026 07:17 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.