सोनम के फोटो पर राजा रघुवंशी के परिजनों ने पोती कालिख, कैंची से काटी सोनम की 'गर्दन'

राजा रघुवंशी की हत्या में पत्नी सोनम के नाम आने के बाद परिजन गुस्से में हैं। पोस्टर पर कालिख पोती गई, फोटो काटी गई। वहीं सोनम के पिता ने मेघालय पुलिस के आरोपों को गलत बताते हुए बेटी का बचाव किया है और सीबीआई जांच की मांग की है।

Raja Raghuwanshi

राजा रघुवंशी के परिजनों ने फाड़ी सोनम की तस्वीर (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

विज्ञापन

राजा रघुवंशी की हत्या के बाद उनका परिवार बेहद आहत है और पत्नी सोनम रघुवंशी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहा है। जब परिजनों को यह जानकारी मिली कि राजा की हत्या उसकी ही पत्नी सोनम ने करवाई है तो पूरा परिवार सदमे में डूब गया।

परिजनों ने गुस्से में सोनम की तस्वीर पर कालिख पोत दी और चप्पल से पोस्टर को पीटा। राजा के साथ लगाए गए पोस्टर में से सोनम की तस्वीर को काटकर हटा दिया गया। इस पोस्टर पर राजा और सोनम के लापता होने के बाद मामले की सीबीआई जांच की मांग भी लिखी गई थी।

विज्ञापन

राजा के दोस्तों और परिजनों ने सोनम की फोटो को कैंची से काटा और फोटो में से उसकी गर्दन भी काट दी। इसके साथ ही परिवार की तरफ से सोनाम को कड़ी सजा दिलाये जाने की मांग भी उठ रही है।

सोनम के पिता का बयान: बेटी को बताया निर्दोष

सोनम की गिरफ्तारी के बाद उसके पिता ने बयान दिया कि उनकी बेटी निर्दोष है। उन्होंने बताया, “सुबह मेरे बेटे गोविंद का फोन आया कि सोनम उत्तर प्रदेश के एक ढाबे पर है। हमने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद नजदीकी थाने की पुलिस वहां पहुंची।” सोनम के पिता ने मेघालय पुलिस द्वारा लगाए गए आरोपों को गलत बताया है और पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन

सीएम का बयान: समाज के लिए चेतावनी है यह घटना

इस पूरे घटनाक्रम पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “राजा और सोनम रघुवंशी की यह घटना समाज के लिए एक चेतावनी है और बेहद दर्दनाक भी। इससे हमें यह सीख मिलती है कि जब दो परिवार आपस में शादी के ज़रिए जुड़ते हैं, तो सोच-समझकर निर्णय लेने और बच्चों की गतिविधियों पर निगरानी रखने की ज़रूरत है। मैं इस घटना से बेहद आहत हूं।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ