Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: त्योहारी सीजन में यात्रियों को नहीं होगी परेशानी, इस ट्रेन में लगेंगे एक्स्ट्रा कोच

Indian Railway: त्योहारी सीजन शुरू हो गया है, ऐसे में सबसे ज्यादा भीड़ ट्रेनों में होती है। रेल प्रशासन ने एमपी के यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा दी है। भारतीय रेलवे ने एक ट्रेन में एक महीने के लिए एक्स्ट्रा कोच लगाने का फैसला किया है। ताकि यात्रियों की ज्यादा से ज्यादा टिकट कन्फर्म हो […]

Author
Edited By : Arpit Pandey Updated: Aug 29, 2023 09:53
Bhopal Gwalior Express
Indian Railway

Indian Railway: त्योहारी सीजन शुरू हो गया है, ऐसे में सबसे ज्यादा भीड़ ट्रेनों में होती है। रेल प्रशासन ने एमपी के यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा दी है। भारतीय रेलवे ने एक ट्रेन में एक महीने के लिए एक्स्ट्रा कोच लगाने का फैसला किया है। ताकि यात्रियों की ज्यादा से ज्यादा टिकट कन्फर्म हो सके।

भोपाल- ग्वालियर एक्सप्रेस में लगेंगे एक्स्ट्रा कोच

भारतीय रेलवे ने भोपाल- ग्वालियर एक्सप्रेस में एक्स्ट्रा कोच लगाने का फैसला किया है। जिसके बाद गाड़ी संख्या 12197/98 भोपाल-ग्वालियर-भोपाल में दोनों दिशाओं में 1 से 30 सितंबर तक एक्स्ट्रा कोच लगाए जाएंगे। जिसमें एक स्लीपर कोच और एक सामान्य श्रेणी का कोच लगाया जाएगा।

---विज्ञापन---

एक्स्ट्रा कोच लगने के बाद अब इंटरसिटी एक्सप्रेस 17 कोच के साथ चलेगी। जिसमें ज्यादा से ज्यादा यात्रियों के टिकट फाइनल होने की उम्मीद रहती है। ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। बता दें कि रक्षाबंधन के मौके पर ट्रेनों में सबसे ज्यादा भीड़ होती है। ऐसे में यह फैसला लिया गया है।

अन्य ट्रेनों में भी लग सकते हैं एक्स्ट्रा कोच

भारतीय रेलवे आने वाले समय में दूसरी ट्रेनों में और भी एक्स्ट्रा कोच लगाने का फैसला ले सकती है। ताकि यात्रियों को त्यौहारी सीजन में ज्यादा परेशानियों का सामना न करना पड़े। बता दें कि रक्षाबंधन में यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना है।

---विज्ञापन---

ये भी देखें: राखी के बाद BJP की दूसरी सूची होगी जारी,64 सीटों पर बीजेपी ने तय किए पैनल 

First published on: Aug 29, 2023 09:22 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.