Woman Suicide Case: पति ने पत्नी को ब्यूटी पार्लर जाने से रोका, गुस्से में महिला ने लगा ली फांसी

Madhya Pradesh, beauty parlour, indore news, woman hangs self
विज्ञापन

Woman Suicide Case: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में ब्यूटी पार्लर जाने से मना करने पर 34 साल की एक महिला ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। घटना गुरुवार को शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। महिला की पहचान स्कीम-51 निवासी रीना यादव के रूप में हुई है।

जांच अधिकारी उमा शंकर यादव ने बताया कि महिला की शादी करीब 15 साल पहले बलराम यादव से हुई थी। गुरुवार को उसने बलराम से ब्यूटी पार्लर चलने को कहा लेकिन उसने मना कर दिया।

विज्ञापन

फंदा बनाकर छत से लटकी महिला

अधिकारी ने कहा, “इसके बाद रीना ने छत से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जब बलराम घर आया तो उसने उसे फंदे पर लटका पाया और पुलिस को मामले की जानकारी दी।”

उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच चल रही थी। यादव ने कहा, “उसके पति ने हमें बताया है कि उसने उसे ब्यूटी पार्लर जाने से रोका और उसने गुस्से में पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। पोस्टमार्टम हो चुका है और मामले की सभी कोणों से जांच की जा रही है।”

घटना के बाद उसके पति बलराम ने पुलिस को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। महिला के परिजनों का आरोप है कि 15 साल से विवाहित बलराम और रीना के बीच लगातार झगड़ा होता रहता था। अक्सर घर पर रहने वाले बलराम ने कहा, “मैंने उसे सिर्फ ब्यूटी पार्लर न जाने के लिए कहा था। इसके बाद उसने फांसी लगा ली।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ