हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Gwalior Crime News: पेट्रोल पंप पर लूट की कोशिश, आधा दर्जन बदमाशों ने की फायरिंग, CCTV में कैद वारदात

विज्ञापन

ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के बिजौली इलाके में पेट्रोलपंप पर लूट की कोशिश के दौरान तोड़फोड़ और गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। यहां आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने पेट्रोल पंप स्टाफ को पीटा और तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं आरोपियों ने केबिन के अंदर घुस कर रुपए लूटने का प्रयास भी किया।

यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। इस घटना पर बिजौली थाना पुलिस ने मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विरोध किया तो कर दिये फायर

दरअसल, यह पूरा मामला बिजौली थाना क्षेत्र के पारसेन गांव स्थित पेट्रोल पंप का है, जहां देर रात पेट्रोल पंप पर हथियारबंद बदमाश आए और तोड़फोड़ करते हुए कर्मचारियों की मारपीट कर दी। बदमाशों ने केबिन में घुसकर लूट की कोशिश की,जब कर्मचारियों ने विरोध किया तो वह गोली चला कर भाग गए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में सीसीटीवी कैमरा देखने के बाद आरोपियों की पहचान हुई है, जिनके नाम राजकुमार गुर्जर, छोटू गुर्जर विनोद गुर्जर सहित अन्य आरोपियों पर लूट की कोशिश सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola