सांता क्लाॅज बनकर निकला डिलीवरी बाॅय, हिंदू संगठन ने उतरवा ली ड्रेस, पूछा- हिंदू त्योहारों पर भगवा पहनते हो क्या?

Indore News: क्रिसमस डे पर इंदौर में सांता क्लाॅज की ड्रेस पहनकर डिलीवरी करने जा रहे युवक को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने रोक लिया। इस दौरान उन्होंने डिलीवरी बाॅय की ड्रेस उतरवा ली। इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Delivery Boy Become Santa Clause in Indore

Delivery Boy Become Santa Clause in Indore

विज्ञापन

Delivery Boy Become Santa Clause in Indore: क्रिसमस सेलिब्रेशन के बीच इंदौर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक डिलीवरी बाॅय सांता क्लाॅज की ड्रेस पहनकर डिलीवरी करने निकला था। इस दौरान हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने जब यह देखा तो डिलीवरी बाॅय की ड्रेस उतरवा ली। हिंदू संगठन के लोग बार-बार डिलीवरी बाॅय से पूछ रहे थे, क्या हिंदू त्योहारों में भगवा कपड़े पहनकर डिलीवरी करते हो? इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

बता दें कि फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो की ओर से आज डिलीवरी स्टाफ को सांता क्लाॅज की ड्रेस पहनकर डिलीवरी करने के लिए कहा गया था। इसी के चलते जब डिलीवरी बाॅय ड्रेस पहनकर निकला तो हिंदू संगठनों ने उसको रोक दिया और ड्रेस उतरवा ली। हिंदू संगठन के कार्यकर्ता डिलीवरी बाॅय से पूछ रहे थे, क्या हिंदू त्योहारों में भगवा कपड़े पहनकर डिलीवरी करते हो?

विज्ञापन

क्या संदेश देना चाहते हो?

हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कहा, जब हिंदू त्योहार होते हैं, क्या तब भगवा पहनकर या श्रीराम बनकर डिलीवरी करते हो? उन्हें क्या संदेश देना चाहते हो? हिंदुओं के त्योहार पर संदेश क्यों नहीं देते? मुस्लिम और ईसाई त्योहार पर सारे संदेश याद आते हैं?

विज्ञापन

वहीं डिलीवरी बाॅय ने बताया जोमैटो कंपनी उन्हें सेल्फी और तस्वीर भेजने को कहती है, ताकि यह वेरिफाइड हो सके कि उसने दी गई ड्रेस पहनी है या नहीं। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो कंपनी उनके पैसे काट लेती है और आईडी ब्लाॅक कर दी जाती है। इसके बाद हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने डिलीवरी बाॅय को ज्ञान भी दिया।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

कार्यकर्ताओं ने डिलीवरी बाॅय को समझाते हुए कहा जब सेल्फी भेजनी हो, तब पहनकर भेज देना। इसके बाद उन्होंने डिलीवरी बाॅय को जय श्री राम कहा और वहां से जाने दिया। बता दें कि इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने ही बनाया है। हालांकि अब तक इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ