Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

‘बाहुबली’ की बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग, नाचते-नाचते स्टेज पर गिरी डांसर, मध्य प्रदेश में बड़ी घटना

Madhya Pradesh Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह में एक बड़ी घटना हुई। 'बाहुबली' की बर्थडे पार्टी में जमकर हर्ष फायरिंग की गई और गोली डांसर के पैर में जाकर लग गई। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Author
Edited By : Deepak Pandey Updated: Dec 22, 2024 11:52
Uttar Pradesh crime news

Madhya Pradesh Damoh News (आकिब खान) : मध्य प्रदेश के दमोह से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां ‘बाहुबली’ की बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग हुई और महिला डांसर नाचते-नाचते स्टेज पर गिर पड़ी और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे दमाहो के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हिंदू संगठन के नेता पर गोली चलाने का आरोप लगा है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

दमोह जिले के हटा थाने क्षेत्र में स्थित रोसरा गांव का यह मामला है, जहां धन सिंह नामक एक व्यक्ति की बर्थडे पार्टी थी। इस पार्टी में बड़े इंतजाम किए गए थे और इलाके के तमाम बड़े लोगों को आमंत्रित किया गया। साथ ही पूरे गांव के लोग भी मौजूद थे। लोग देर रात तक रुके थे और कारण था इस पार्टी में महिला डांसरों का डांस। लोगों के मनोरंजन के लिए फेमस डांसरों को बुलाया गया था और लोग डीजे की धुन में डांस का आनंद ले रहे थे।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं : कपड़े फाड़े, रॉड से जलाया, प्राइवेट पार्ट में…MP की महिला ने सुनाई ससुरालियों के जुल्मों की दास्तां

गोली चलने से मची अफरातफरी

---विज्ञापन---

बर्थडे पार्टी के दौरान अचानक से गोलियां चलीं और अफरातफरी का माहौल बन गया। लोगों ने देखा तो फ्लोर पर डांस कर रही एक डांसर गिरी पड़ी थी और उसके एक पैर से खून निकल रहा था। जब लोगों ने करीब जाकर देखा तो पता चला कि डांसर को गोली लगी थी। गोली लगने से बुरी तरह से जख्मी डांसर को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे दमोह जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

गोली लगने से घायल हुई डांसर

आयोजनकर्ता ने आरोप लगाया कि हिंदू संगठन के नेता के साथ कुछ साथी आए थे, जिन्होंने अपनी बंदूक से गोली चलाई थी, जिससे डांसर घायल हो गई। वहीं, बर्थडे पार्टी में हुई इस घटना को लेकर घायल डांसर और उसकी साथी डांसर का कहना है कि सब मस्ती में थे और अचानक गोली चली। वो डांस कर रही थी और उन्हें ऐसा अंदेशा नहीं था कि कुछ होगा।

यह भी पढे़ं : देवास में दम घुटने से 2 बच्चों समेत 4 की मौत, मध्य प्रदेश का परिवार हुआ आग का शिकार

मामले की जांच कर रही पुलिस

इस घटना के बाद हटा थाने की पुलिस देर रात अस्पताल पहुंची और घायल से मुलाकात की। पुलिस के मुताबिक, डांसर घायल है। पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है। वहीं, जिला अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक, डांसर खतरे से बाहर है, लेकिन जिस तरह से उसके पैर में चोट आई है, वो खतरनाक है। बहरहाल, इस गोली कांड में हटा इलाके के बाहुबली और नेता का नाम आ रहा है।

First published on: Dec 22, 2024 11:51 AM

संबंधित खबरें