Congress Leader Subhashini Sharad Yadav: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बयानबाजी का सिलसिला जारी है। हाल ही में गृहमंत्री अमित शाह के जनाजे वाले बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी सुभाषिनी शरद यादव का अजीबोगरीब बयान सामने आया है। पहले तो सुभाषिनी शरद यादव ने अमित शाह के बयान पर आपत्ति दर्ज कराई और इसे शर्मनाक बताया। फिर खुद ही कहने लगी कि जनाजा जरूर निकलेगा जनता खुद जनाजा निकालेगी। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि आखिर वो किसके जनाजे की बात कर रही हैं।
अमित शाह का जनाजे वाला बयान
बता दें कि शुक्रवार को मध्य प्रदेश के राजगढ़ में गृहमंत्री अमित शाह ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह पर जमकर हमला बोला था। गृहमंत्री शाह ने कहा था कि ‘पूर्व मुख्यमंत्री दिग्गी राजा की राजनीति से विदाई का समय आ गया है लेकिन यह आशिक का जनाजा है जरा धूम से निकलना चाहिए।
क्या बोलीं सुभाषिनी यादव
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुभाषिनी यादव शनिवार को ग्वालियर पहुंची। यहां उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी, जिसमें उन्होंने अमित शाह के इसी बयान पर पलटवार किया। इस दौरान उन्होंने इस बयान को शर्मनाक बताया। इसके बाद कहने लगी कि जनाजा जरूर निकलेगा, जनता खुद जनाजा निकालेगी। इस दौरान उन्होंने दिग्विजय सिंह सिद्धार्थ कुशवाहा की जीत का भी दावा किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरासत कानून के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि उनके आरोप तो कुछ भी होते हैं, बिना बात के होते हैं।
यह भी पढ़ें: सीएम मोहन यादव ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना, बोले- वोट के चक्कर में भूल गईं अपना सरनेम
इलेक्टोरल बॉन्ड पर बीजेपी को घेरा
इस दौरान उन्होंने इलेक्टोरल बॉन्ड पर भी बीजेपी को घेरा और कहा कि भाजपा द्वारा कहा गया था कि इलेक्ट्रोल बॉन्ड में ट्रांसपेरेंसी रहेगी लेकिन इसमें तो इतना बड़ा घोटाला हो गया, यह बात तो खुद निर्मला सीतारमण के पति कह रहे हैं।
संबंधित खबरें
गधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
2 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
3 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
3 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
4 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
5 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
7 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
9 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
9 days agoMP: उफनते नाले में गिरी श्रद्धालुओं की कार, ओडिशा के 7 लोगों समेत 8 की मौत, PM मोदी ने जताया शोक
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines