हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarsirBigg Boss 20

धर्मान्तरण को लेकर सीएम शिवराज की चेतावनी, कहा- मध्यप्रदेश की धरती पर नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

विज्ञापन

विपिन श्रीवास्तव, भोपाल: मध्यप्रदेश में आदिवासी हितों के लिए लागू किए गए पेसा एक्ट के जन जागरुकता अभियान के तहत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिवनी मालवा में मंच से कहा कि मध्यप्रदेश में एक षड्यंत्र चल रहा है। उसके खिलाफ आपको आगाह कर रहा हूं। कुछ ऐसे लोग हैं, जो सख्ती से हमारी बेटी से शादी कर लेते हैं और बाद में धर्मांतरण करने की भी कोशिश करते हैं।

एक बात सुन लो, साफ-साफ कह रहा हूं। शिवराज सिंह चौहान, “कपट और छल से धर्मांतरण मध्यप्रदेश की धरती पर किसी कीमत पर नहीं होने देगा।” आदिवासी बेटी से शादी कर लो, जमीन खरीद लो और फिर वह जमीन उनके बेटा-बेटी के नाम आ जाए, ये कपट है। ऐसे छल से आदिवासी समाज को भी सावधान रहने की जरूरत है। ये नहीं होगा मध्यप्रदेश की धरती पर।

कोई भी छल-कपट से आदिवासी की जमीन किसी कीमत पर नहीं ले सकता। अब पेसा में हमने प्रावधान कर दिया है। अगर किसी ने गलत तरीके से किसी आदिवासी की जमीन पर जो मैंने अभी बताया उन तरीकों से भी कब्जा करने की कोशिश की तो ग्राम सभा को यह अधिकार होगा कि वो हस्तक्षेप करें और उसकी जमीन वापस दिलाएं।

विज्ञापन

मामा तुम्हारे साथ खड़ा होगा हम जमीन जाने नहीं देंगे। अगर ऐसे किसी ने लिया तो सीधे मामा का बुलडोजर चलेगा, छोडूंगा नहीं उसको।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola