मुख्यमंत्री निवास पर पहुंचे 24 विधायक, CM शिवराज ने सभी से की वन टू वन चर्चा

Shivraj Singh Chouhan

Shivraj Singh Chouhan

विज्ञापन

MP News: सीएम शिवराज सिंह चौहान चुनावी साल में विधायकों से भी लगातार चर्चा कर रहे हैं। आज बीजेपी के 24 विधायकों को मुख्यमंत्री निवास बुलाया गया था। जहां मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों से वन टू वन चर्चा की है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में सीएम और विधायकों से भी चर्चा करेंगे। चुनावी साल में यह चर्चा बेहद अहम मानी जा रही है।

क्षेत्र में सक्रियता के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पर निवास पर विधायकों के पहुंचने के बाद सभी से चर्चा की गई। विधायकों से स्थानीय विकास कार्यों की रिपोर्ट लेकर चर्चा में शामिल होने के निर्देश दिए थे। बताया जा रहा है कि सीएम ने सभी से क्षेत्रवार विधायकों के कामकाज की समीक्षा की है। इन विधायकों में कुछ मंत्री भी थे, ऐसे में सभी से जिलेवार भी जानकारी ली गई है।

विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले भी सीएम ने विधायकों से चर्चा की थी। लेकिन पिछली बार की चर्चा में शेष रह गए विधायकों को आज सीएम हाउस पर बुलाया गया था। खास बात यह है कि इस बैठक में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के दूसरे चरण को लेकर भी चर्चा हुई है। क्योंकि यह यात्रा प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचने वाली है। जहां सीएम ने विधायकों को तैयारियां करने के निर्देश भी दिए हैं।

खास बात यह है कि साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में चुनाव में चुनाव से पहले भी सभी को सक्रिए रहने के लिए कहा गया है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री ने चुनावी लिहाज से विधायकों को क्षेत्र में सक्रियता समेत अन्य जरूरी निर्देश दिए हैं।

ये विधायक बैठक में पहुंचे थे

मीना सिंह, बिसाहूलाल सिंह, राज्यवर्धन सिंह दत्तिगांव, प्रभु राम चौधरी, विश्वास सारंग, जय सिंह मरावी, शरद कोल , रुद्र प्रताप सिंह, लीना जैन, हरि सिंह सप्रे, पारस जैन, उमाकांत शर्मा, पीएल तंतुबॉय, कुंवर सिंह टेकाम, मालिनी गौड़, प्रभु राम चौधरी, रघुनाथ मालवीय, करण सिंह वर्मा, सुदेश राय, कृष्णा गौर, रामेश्वर शर्मा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ