Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

राजभवन के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता गिरफ्तार, मंत्री विजय शाह की बर्खास्तगी की मांग पर अड़े

कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज होता जा रहा है। वहीं राजभवन के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस विधायकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Author
Edited By : Pooja Mishra Updated: May 16, 2025 13:23
CM Mohan yadav (1)

मध्य प्रदेश में मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए शर्मनाक बयान को लेकर विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कांग्रेस की तरफ से लगातार मंत्री विजय शाह को मंत्री के पद से बर्खास्त करने की मांग की जा रही है। कांग्रेस विधायकों ने शुक्रवार को राजभवन के गेट के सामने विजय शाह को बर्खास्त करने की मांग को लेकर धरना दिया। कांग्रेस के विधायकों ने काला एप्रन पहनकर राजभवन के गेट पर धरना दिया है। वहीं 2 घंटे तक धरने पर बैठे नेता प्रतिपक्ष समेत कांग्रेस के विधायकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

सीएम मोहन का कांग्रेस पर वार

सीएम मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस कितने भी नाटक कर ले, कांग्रेस को भी पता है कि मामला न्यायालय में है, न्यायालय से बढ़कर तो कोई नहीं है। नेता प्रतिपक्ष पर भी मुकदमा था, क्या कांग्रेस उनका इस्तीफा मांगेगी? न्यायालय का जहां भी अपमान करने का मौका होता है, वहां कांग्रेस बाज नहीं आती है। इलाहाबाद कोर्ट ने जब इंदिरा गांधी के खिलाफ फैसला दिया था, तो इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगवा दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक को लेकर जो फैसला दिया, उसे कानून को बदलने का काम भी कांग्रेस ने किया।

यह भी पढ़ें:‘कोर्ट के आदेश का पालन हुआ, कांग्रेस सिद्धारमैया से इस्तीफा मांग ले’, मंत्री विजय शाह पर बोले CM मोहन यादव

कोर्ट का फैसला मानेगी सरकार

उन्होंने आगे कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की अगवाई में सरकार ने कोर्ट के हर आदेश का पालन किया है। देश में ट्रिपल तलाक के लिए कानून लेकर आए। कोर्ट के निर्णय के बाद राम मंदिर भी बनवाया। हम न्यायालय के आदेश का सम्मान करते हैं, जो न्यायालय आदेश देती है, उसका हम पालन करते हैं। वहीं कांग्रेस हमेशा न्यायालय के आदेश का मखौल उड़ाने का काम करती है। सिद्धारमैया के खिलाफ कोर्ट ने आदेश दिया, उसका क्या किया? क्या न्यायालय के आदेश पर कांग्रेस ने सिद्धारमैया को हटा दिया? केजरीवाल सीएम रहते जेल में गए, तब कांग्रेस ने क्यों मांग नहीं की? न्यायालय जो निर्णय करेगी, सरकार उसके साथ है।

बता दें कि मंत्री विजय शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के साथ कांग्रेस विधायकों ने राज्यपाल को ज्ञापन दिया है।

First published on: May 16, 2025 01:03 PM

संबंधित खबरें