हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

राजा-सोनम रघुवंशी मामले में मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, गृह मंत्री अमित शाह से CBI जांच की सिफारिश

मेघालय में हनीमून के दौरान लापता हुए सोनम और राजा रघुवंशी के मामले में मध्य प्रदेश सरकार ने CBI जांच की सिफारिश की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री से CBI जांच की मांग की है।

विज्ञापन
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी मामले की CBI जांच की सिफारिश की (फोटो सोर्स- ANI)

इंदौर से मेघालय हनीमून मनाने पहुंचे सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी के मामले को लेकर लोग हैरान हैं। राजा रघुवंशी का शव बरामद कर लिया गया है लेकिन सोनम अभी भी नहीं मिली हैं। घटना के बाद से ही राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के परिजन लगातार CBI जांच की मांग कर रहे थे, इस मामले में अब मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने CBI जांच की सिफारिश की है। मोहन यादव ने गृह मंत्री से मामले की CBI जांच कराने की अपील की है।

सोशल मीडिया पर डॉ. मोहन यादव ने लिखा कि संकट की इस घड़ी में मध्यप्रदेश सोनम रघुवंशी के परिवार के साथ खड़ा है। मैंने इस संबंध में मेघालय के मुख्यमंत्री से चर्चा की है। मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मेघालय के अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क में हैं। इस प्रकरण में सीबीआई जांच आदेशित करने हेतु मैंने माननीय केंद्रीय गृह मंत्री से आग्रह किया है। श्रीमती सोनम रघुवंशी की सुरक्षित वापसी हेतु हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

बता दें कि शादी के बाद ये कपल हनीमून मनाने के लिए गया था लेकिन अचानक दोनों का परिजनों से संपर्क टूट गया था। जब दोनों लापता हुए थे तो परिजनों को लगा कि नेटवर्क में समस्या के कारण दोनों से बातचीत नहीं हो रही है और कुछ समय बाद दोनों नेटवर्क में आते ही फोन करेंगे। हालांकि समय बीतता गया तो परिजन चिंतित होने लगे। लापता होने के 11 दिन बाद राजा का क्षत-विक्षत शव एक घाटी में मिला। उसकी पत्नी सोनम अभी भी लापता है।

विज्ञापन

सोनम को लेकर तरह-तरह की बातें कही जा रही हैं। उसके किडनैप होने की चर्चा हो रही है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है लेकिन अभी तक सोनम का कुछ भी पता नहीं चला है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola