CM Mohan Yadav Gift Bavadia ROB-2 To Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल को एक और ओवर ब्रिज मिलेगा। यह ब्रिज बावड़िया कला चौराहे से आशिमा मॉल के पहले (Old BRTS Lane) तक बनेगा। बावड़िया आरओबी-2 नाम से प्रस्तावित इस ब्रिज को वित्त विभाग से मंजूरी मिलने के बाद मुख्यमंत्री सचिवालय ने भी मंजूरी दे दी है। जल्द ही इसे लिए टेंडर प्रोसेस शुरू किया जाएगा।
144 करोड़ की लागत
पीडब्ल्यूडी द्वारा तैयार की गई डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) में आरओबी और एप्रोच रोड की लंबाई 1200 मीटर है। इसमें आरओबी 733 मीटर लंबा और करीब 15 मीटर चौड़ा होगा। इसके दोनों ओर एप्रोच रोड भी बनेगी। बावड़िया ब्रिज-1 की चौड़ाई 12 मीटर ही है।
इसके दोनों ओर 5-5 मीटर अप्रोच रोड है। जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है। बावड़िया ब्रिज-2 के निर्माण में 144.17 करोड़ खर्च होंगे। इसमें से 81 करोड़ रुपए भू-अर्जन पर खर्च किए जाएंगे। दोनों ओर 1200 मीटर लंबी सर्विस रोड बनेगी। ताकि, यातायात सुगम बनाया जा सके।
जाम से मिलेगी मुक्ति
बावड़िया कला और नर्मदापुरम रोड के आसपास बढ़ती बसाहट के कारण आरओबी-2 जरूरी है। मौजूदा बावड़िया आरओबी-1 पर ट्रैफिक दबाव काफी रहता है। सुबह-शाम यहां जाम की स्थित बनती है। नया आरओबी बनने से ट्रैफिक बंट जाएगा और जाम से राहत मिलेगी।
15-20 हजार हर घंटे
लोक निर्माण विभाग के मुताबिक, आरओबी के बनने से यहां पैसेंजर कार यूनिट (पीसीयू) 15-20 हजार तक पहुंच जाएगी। यानी पीक ऑवर्स में हर घंटे 15-20 वाहन गुजरेंगे। आरओबी बनने से यातायात दबाव कम होगा।
गोविंदपुरा विधायक कृष्णा गौर ने इस आरओबी का भूमिपूजन विधानसभा चुनाव से पहले कर दिया था। बताया था कि आरओबी की बैंक ऑफ सेंक्शन हो चुकी है। कैबिनेट से मंजूरी मिलते हर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- इंदौर IIT में आयोजित हुआ ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर वर्कशॉप; सर्कुलर इकोनॉमी पर हुई खास चर्चा
संबंधित खबरें
भोपाल MLA रेस्ट हाउस के कमरे में मिले युवक-युवती, विधानसभा सचिव से शिकायत
12 hrs agoCM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
23 hrs agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
1 day agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
1 day agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
1 day agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
2 days agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
2 days agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
2 days agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines